ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
गोरखपुर

गोरखपुर में बड़ा खाद घोटाला, फर्जी नामों पर हजारो कुंटल खाद की बिक्री

गोरखपुर : गोरखपुर जिले मे बड़ा खाद घोटाला सामने आया है, घोटालेबाजों 23,252 कुंतल का खाद नियमों का मजाक उड़ाते हुए प्रशासन की नाक के नीचे से फर्जी नामों पर बिना आधार कार्ड के खाद की बिक्री कर दी।

नियमानुसार ऐसी बिक्री घोटाले की श्रेणी में आता है। मामला सामने आने के बाद जिला कृषि अधिकारी ने ऐसे 18 विक्रेताओं के खाद की बिक्री के पर रोक लगा दिया है। बता दे कि सभी खाद विक्रेताओं को कारण बताओं नोटिस जारी कर 10 दिन में जवाब मांगा गया है।

आरोप है कि खाद विक्रेताओं ने पीओएस मशीन से अंगूठा लगाकर खाद के बेचने के निर्देश का उल्लंघन किया। ऐसे किसान जिनके पास आधार कार्ड नहीं है, नियमानुसार उनके किसी परिवार के सदस्य के आधार कार्ड पर अंगूठा लगा कर खाद बिक्री की जा सकती है।

खाद विक्रेताओं ने नियमो का गलत फायदा उठाते हुए फर्जी व काल्पनिक नामों का इस्तेमाल किया। दरअसल खाद विक्रेताओं को छूट मिली है कि यदि किसी किसान के पास आधार कार्ड न हो लेकिन उसके पास केसीसी और मतदाता पहचान पत्र हो तो उसके आधार पर पीओएस में पहचान पत्र का नम्बर फीड कर खाद की बिक्री की जा सकती है।

इन खाद विक्रेताओं की खाद की बिक्री की गई बैन

  • मेसर्स अजय खाद भण्डार मोतीराम अड्डा खोराबार 135.15 टन
  • मेसर्स साधन सहकारी समिति लिमिटेड लहसड़ी खोराबार 125.00
  • मेसर्स द्विवेदी खाद भण्डार बेलीपार कौड़ीराम 157.805
  • मेसर्स न्यू गुप्ता खाद भण्डार बनवारपार उरुवा 206.439
  • मेसर्स कृषक सेवा केंद्र भर्रोह गोला 228.80
  • मेसर्स वन स्टॉफ शॉप एग्री जक्शन बड़वान बांसगांव 150.00
  • मेसर्स अमन खाद भण्डार दुबौली, बांसगांव 125.265
  • मेसर्स पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र सॉऊखोर बड़हलगंज 340.505
  • मेसर्स साधन सरकारी समिति लिमिटेड मठिया, बड़हलगंज 104.52
  • मेसर्स चेतराम मोतीलाल प्राइवेट लिमिटेड सोमहिया कैम्पियरगंज 139.885
  • मेसर्स मिश्रा खाद भण्डार सोनौरा बुजुर्ग कैम्पियरगंज 207.68
  • मेसर्स सिंह खाद भंडार, सोनौरा बुजुर्ग, कैम्पियरगंज 101.431
  • मेसर्स अनूप खाद भण्डार चौमुखा कैम्पियरगंज 100.265
  • मेसर्स राजेश खाद एण्ड बीज भंडार भरोहिया, जंगल कौड़िया 130.16
  • मेसर्स किसान बिल्डिंग मटेरियल समधिया चौराहा, पॉली 102.35
  • मेसर्स सिंह खाद भंडार कटसहरा, हरपुर बुदहट सहजनवा 101.431
  • मेसर्स विनोद खाद भण्डार कटसहरा,पुर बुदहट सहजनवा 107.158
  • मेसर्स आदर्श कुमार खाद भंडार शंकरपुर बेलघाट 125.889 टन

अनियमिता मिलने पर सभी खाद विक्रेताओं को कारण बताओं नोटिस जारी कर 10 दिन में जवाब मांगा गया है।

Gorakhpur News

Gorakhpur

गोरखपुर न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *