ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
कुशीनगर

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री और सीएम योगी कल करेंगे कुशीनगर एयरपोर्ट की समीक्षा

कुशीनगर : रविवार 6 सितंबर को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी और युपी सीएम योगी आदित्यनाथ कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दौरा करेंगे ।

बता दे कि सीएम योगी आदित्‍यनाथ आज तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे हैं। कल वह कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का जायजा लेने जाएंगे। 

मुख्‍यमंत्री योगी और उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी 6 सितम्बर को दोपहर 2.30 बजे कुशीनगर जाएंगे। वहां 3 बजे से 4.30 तक कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संबंध में बैठक होगी। जिसके बाद शाम पांच बजे सीएम योगी वापस गोरखपुर आएंगे। 

साथ ही एयरपोर्ट के विकास कार्यों के निरीक्षण के बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री 04:00 बजे लखनऊ तथा वहाँ से दिल्ली के लिये रवाना हो जाएंगे।

इस दौरे मे कुशीनगर जिले के सभी विधायक व सांसद सहित भाजपा के जिलाध्यक्ष शामिल होंगे।

कल के दिन मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान को लेकर बड़ी घोषणा की जा सकती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *