ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
जानकारी

Kedarnath Opening Date 2026: कब खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट, जाने डेट और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

Kedarnath Opening Date 2026: बाबा केदारनाथ के भक्तो के लिए बहुत बडी खुशखबरी सामने आयी है, जो भी बाबा के भक्त इस साल यानि 2026 में बाबा केदार के दर्शन करने की सोच रहे थे, अब उनका सपना पुरा होना वाला है। केदारनाथ कपाट खुलने का डेट आज जारी कर दिया है। अगर आप भी केदारनाथ दर्शन करने आने वाले हैं तो आपको अब अपनी तैयारी शुरु कर लेनी चाहिए।

आज हम आपको Kedarnath Opening Date 2026 और Kedarnath Yatra Registration Process के बारे में विस्तार से बतायेंगे, अगर आप केंदारनाथ धाम आना चाहते हैं तो आपको केदारनाथ यात्रा रजिट्रेशन करना जरुरी है।

अगर आपको रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बारे में कोई जानकारी नही है तो आपको परेशान होने की जरुरत नही है, इस लेख में हम आपको केदारनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन कैसे करे के बारे में विस्तार से बतायेंगे। बस आप निचे दिए आसान प्रक्रिया को फॉलो करके आप अपना यात्रा रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Kedarnath Temple Opening Date 2026

चारधाम यात्रियों के लिए खुशखबरी है! ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को सुबह 7 बजे खुलेंगे। यह तिथि महाशिवरात्रि के दिन पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में पंचांग गणना से तय की गई है। इसके साथ ही, बाबा केदार की पंचमुखी भोगमूर्ति के चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान होकर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर से अपने धाम के लिए प्रस्थान का दिन भी तय किया गया है।

Kedarnath Opening Date Registration Booking
Kedarnath Opening Date 2026: कब खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट, जाने डेट और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 3

भगवान केदारनाथ की पंचमुखी भोगमूर्ति की पूजा 5 मई को पंचकेदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में भैरव नाथ जी के साथ होगी। पंचमुखी डोली 6 मई को श्री केदारनाथ धाम की ओर प्रस्थान करेगी। विभिन्न पड़ावों से होकर 9 मई को शाम को डोली केदारनाथ धाम पहुंचेगी। आज, पंचकेदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय की मौजूदगी में एक धार्मिक समारोह में खुलने की तिथि तय की गई है।

केदारनाथ मंदिर कैसे पहुंचे?

अगर आप 2026 में चार धाम यात्रा या केदारनाथ यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले आपको देहरादून, हरिद्वार या ऋषिकेश तक पहुंचना होगा। केदारनाथ से सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन ऋषिकेश में है। यहां तक आप देश के किसी भी कोने से ट्रेन की मदद से पहुँच सकते हैं।

बता दें की केदारनाथ से निकटतम एअरपोर्ट देहरादून के जॉलीग्रांट में स्थित है। यहाँ से आगे की यात्रा आपको बस, टैक्सी या कार से करनी होती है। ऋषिकेश से केदारनाथ तक आपको ऋषिकेश, ब्यासी, तीन धारा, देवप्रयाग, श्रीनगर, धारी देवी, रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि, चन्द्रपुरी, कुंड, गुप्तकाशी, फाटा और सोनप्रयाग जैसी जगहों से होकर जाना होता है। गौरीकुंड से केदारनाथ के लिए पैदल यात्रा शुरू होती है।

यदि आप आसानी से और तेजी से केदारनाथ धाम की यात्रा करना चाहते हैं, तो आप हेलिकॉप्टर सेवा का लाभ उठा सकते हैं। हेलिकॉप्टर सेवा का लाभ आप फाटा और सिरसी (Kedarnath Heli Service 2026) जैसी जगहों से उठा सकते हैं।

अगर आप तीर्थयात्री हैं और केदारनाथ यात्रा पैदल करने में असहाय हैं, तो आप पालकी सेवा और घोड़े-खच्चरों की मदद से भी यात्रा कर सकते हैं।

केदारनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन 2026 कैसे करे?

अगर आप Kedarnath Yatra 2026 Registration करना चाहते हैं तो आप निचे दिए प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं:-

  • यात्रा रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको सबसे पहले उत्तराखंड ट्युरिज्म के अधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov पर जाना है।
  • होम पेज पर आपको “Registration” का विकल्प मिल जाएगा, आपको इस पर क्लिक कर लेना है।
  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • इस फॉर्म में आपको अपना नाम, मोबाइल नम्बर और अन्य पुछे गए सभी जानकारी को ध्यानपुर्वक दर्ज कर लेना है।
  • इसके बाद आपको अंत में “Sign UP” के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके अलावा आप व्हाट्सएप से भी रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन कर सकते हैं, इसके लिए “Yatra” लिखकर, इस 8394833833 व्हाट्सएप नम्बर पर मैसेज भेजना है।
  • इसके बाद स्क्रीन गाइडलाइन को फॉलो करके अपना केदारनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

केदारनाथ यात्रा हेलीकॉप्टर बुकिंग 2026 कैसे करे?

अगर आप केदार नाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग करना चाहते हैं तो आप निचे दिए प्रक्रिया की मदद से इसे बुक कर सकते हैं:-

केदारनाथ यात्रा 2026 के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से की जा सकती है। इस वर्ष हेलीकॉप्टर किराया में 5% की वृद्धि होने की संभावना है। बुकिंग के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आवश्यक है, और एक व्यक्ति अधिकतम 6 सीटों की बुकिंग कर सकता है। यदि आप समूह में यात्रा कर रहे हैं, तो एक बार में 12 सीटों की बुकिंग संभव है। अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जा सकते हैं।

हेलीकॉप्टर की बुकिंग कराने के लिए आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट (http://heliyatra.irctc.co.in) पर जाना होगा, वही से आप बहुत ही आसानी से इसे बुक करते हैं, ध्यान रहे दलालों, फर्जी वेबसाइटों और ट्रैवल एजेंटों से सावधान रहें। इसके साथ ही आप चार धाम यात्रा रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं।

केदारनाथ धाम के प्रमुख स्थलों की जानकरी

केदारनाथ मंदिर, भारत के उत्तराखंड राज्य के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है। यह मंदिर भारतीय धर्म के प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक है और धार्मिक ग्रंथों में उल्लिखित बारह ज्योतिर्लिंगों में से भी एक है। यहां की प्रतिकूल जलवायु के कारण यह मंदिर अप्रैल से नवंबर माह के मध्य ही दर्शन के लिए खुलता है।

केदारनाथ मंदिर का निर्माण पाण्डवों के पौत्र महाराजा जन्मेजय ने कराया था। यहाँ स्थित स्वयंभू शिवलिंग अति प्राचीन है। आदि शंकराचार्य ने इस मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया।

सम्बंधित प्रशन उत्तर

केदारनाथ यात्रा कब शुरू होती है?

केदारनाथ यात्रा हर साल वसंत ऋतु के दौरान शुरू होती है। आमतौर पर यह अप्रैल-मई माह में शुरू होती है और नवंबर महीने के अंत तक चलती है।

कब खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट 2026 में?

ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को सुबह 7 बजे खुलेंगे।

केदारनाथ में कहां रुकना चाहिए?

केदारनाथ में पर्यटकों के लिए अस्थायी टेंट शहर और धर्मशालाएं उपलब्ध हैं। साथ ही, गंगरिया और गढ़वाल जैसे निकटवर्ती शहरों में भी अच्छे होटल मिल जाते हैं।

केदारनाथ यात्रा के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

केदारनाथ यात्रा के दौरान उच्च ऊंचाई, ठंड और मौसम की अनिश्चितताओं के कारण विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उचित कपड़े और जूते पहनना, पर्याप्त पानी और भोजन लेना और धीरे-धीरे चलना महत्वपूर्ण है।