ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
जानकारी

International Women’s Day -Women’s Day Speech,Quotes, Blog,Success Story

International Women’s Day – 8 मार्च को आप भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की तैयारियों में लगे होंगे. अब तक कुछ लोगों को मैसेज भी भेज दिया होगा और कुछ बहुत ख़ास लोगों को फ़ोन करके बधाई भी दे दी होगी |

क्या ये वाकई कोई एक समारोह है या कुछ और…? क्या आप ये जानते हैं कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जाता है  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाना कब शुरू हुआ सालों से दुनियाभर के लोग आज के दिन महिला दिवस मनाते आ रहे हैं |

International Women’s Day – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाना कब शुरू हुआ ?

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एक मज़दूर आंदोलन से शुरू हुआ है इसका शुरुआत साल 1908 में हुआ था जब 15 हज़ार महिलाओं ने न्यूयॉर्क शहर में मार्च निकालकर नौकरी में कम घंटों काम करने की मांग की थी.

उनकी मांग थी कि उन्हें बेहतर वेतन दिया जाए और मतदान करने का अधिकार भी दिया जाए.ठीक इसी प्रकार सें एक साल बाद सोशलिस्ट पार्टी ऑफ़ अमरीका ने इस यादगार दिन को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित कर दिया.

International Women’s Day – इसे दिवस को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बनाने का आइडिया आया कहां से?

यह आइडिया एक महिला का ही था. जिनका नाम क्लारा ज़ेटकिन था। जिन्होंने सन्‌ 1910 में कोपेनहेगन में मजदूर महिलाओं की एक इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस के दौरान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का सुझाव दिया. उस वक़्त कॉन्फ़्रेंस में 17 देशों की 100 महिलाएं मौजूद थीं. उन सभी ने इस सुझाव का समर्थन किया.

सबसे पहले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कब और कहा मनाया गया था।

सबसे पहले ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विट्ज़रलैंड सन्‌ 1911 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था. और ठीक इसी प्रकार सें आज हम बड़े ही हर्ष व उल्लास कें साथ साल का 109वां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहे हैं.

International Women’s Day -अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मानने कि मान्यता कब दी गई थीं।

जब संयुक्त राष्ट्र ने इसे वार्षिक तौर पर एक थीम के साथ मनाना शुरू किया तभी सन्‌ 1975 में महिला दिवस को आधिकारिक रूप सें मान्यता उसी वक्त दे दी गई । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पहली थीम थी ‘सेलीब्रेटिंग द पास्ट, प्लानिंग फ़ॉर द फ्यूचर.

International Women’s Day -अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस लेकिन 8 मार्च ही क्यों मनाया जाता है?
International Women's Day
International Women's Day -Women's Day Speech,Quotes, Blog,Success Story 4

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आख़िर 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है? ये सवाल तो आपके ज़हन में भी उठता होगा दरअसल, क्लारा ज़ेटकिन ने महिला दिवस मनाने के लिए कोई तारीख़ पक्की नहीं की थी.

1917 में युद्ध के दौरान रूस की महिलाओं ने ‘ब्रेड एंड पीस’ (यानी खाना और शांति) की मांग की. महिलाओं की हड़ताल ने वहां के सम्राट निकोलस को पद छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया और अंतरिम सरकार ने महिलाओं को मतदान का अधिकार दे दिया.

जिस दिन महिलाओं ने यह हड़ताल शुरू की थी वो तारीख़ 23 फ़रवरी थी.और उस समय रूस में जूलियन कैलेंडर का प्रयोग होता था।इसी उपरांत ग्रेगेरियन कैलेंडर में यह दिन 8 मार्च था और उसी के बाद से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाने लगा.

International Women’s Day -अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस दुनियाभर में कैसे मनाया जाता है ?
International Women's Day
International Women's Day -Women's Day Speech,Quotes, Blog,Success Story 5

रूस और दूसरे कई देशों में इस दिन के आस-पास फूलों की कीमत काफी बढ़ जाती है. इस दौरान महिला और पुरुष एक-दूसरे को फूल देते हैं. कई देशों में इस दिन राष्ट्रीय अवकाश की घोषणा की जाती है

अमरीका में मार्च का महीना ‘विमेन्स हिस्ट्री मंथ’ के तौर पर मनाया जाता है. और चीन में ज़्यादातर दफ़्तरों में महिलाओं को आधे दिन की छुट्टी दी जाती है

Women’s Day Wishes in Hindi 

क्यों त्याग करे नारी अपने खुशियो का
क्यों नर दिखलाए झूठा अभिमान
नारी जो आ जाए अपने जिद्द पर
तो अबला से शत्चण्डी बन जाए
न करो उस पर अत्याचार
तो सुखी रहेगा पुरा परिवार
आप सभी को महिलाा दिवस की हार्दिक शुभकामनाए

मुस्कुराकर दर्द कों भुला   
रिस्तो क़े बंधन मे बंधी थीं। 
दुनियाँ सारी हर पल पग को रोशन
करने  वाली वो शक्ति है  एक नारी   

International Women’s Day Funny Lines

मेरे शेर जैसे दोस्तों को 
जन्म देने वाली सभी माताओं --- और
उन्हीं शेरों को बिल्ली बनाने वाली 
सभी भाभीयो को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाए  

रहे शहर के हर खबर से रुबरु , जुङे शहर और यहा के लोगो से , Subscribe करे Gorakhpur Regional News को , और पाये Gorakhpur Hindi News , Kushinagar News – , Deoria News & Maharajganj News के साथ ही Tech News , Movie News , International News , Educational News , Economical News , Job Postings अपने Smartphone पर ।

फेसबुक पर जुङे

ट्विटर पर फालो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *