ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
देश

रेलवे व एयरलाइंस ने शुरू की टिकट बुकिंग, 15 अप्रैल से कर सकेंगे सफर

रेलवे व एयरलाइंस ने शुरू की टिकट बुकिंग, 15 अप्रैल से आप कर सकेंगे सफर , कोरोना वायरस के चलते हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने पुरे देश मे लाकडाउन कर दिया है, यह लाकडाउन 21 दिनो के लिए किया गया है ।

इस लाकडाउन के चलते रेलवे और हवाई सेवाओ को स्थगित कर दिया गया है , लेकिन आपके जानकारी के लिए आपको बता दे , भारतीय रेलवे और निजी एयरलाइंस कंपनियों ने यात्रियों के लिए 14 अप्रैल के बाद के लिए टिकट बुक करना शुरू कर दिए हैं। 

लोगो का अभी भी अनुमान यही है कि लाकडाउन की समय सीमा बढ़ सकती है । लेकिन आपकी जानकारी के लिए आपको बता दे , कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने कहा था कि 21 दिनों की लॉकडाउन अवधि को बढ़ाने की सरकार की कोई योजना नहीं है। उन्होंने इसे लेकर आ रही रिपोर्ट्स पर हैरानी जताई।

भारतीय रेलवे और निजी एयरलाइंस कंपनियों ने 14 अप्रैल के बाद के लिए टिकट बुकिंग शुरू की। इस संदर्भ में वेस्टर्न रेलवे के पीआरओ प्रदीप शर्मा ने कहा कि भारतीय रेलवे ने 14 अप्रैल के बाद की रेल यात्रा के लिए टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। 

अब आप आनलाइन बुक कर सकते है टिकट ( Online Ticket Booking )

IRCTC Website और IRCTC Mobile App पर 15 अप्रैल से यात्रा के लिए टिकट उपलब्ध हैं। अभी स्टेशनों पर टिकट की बुकिंग नहीं होगी। एयरलाइंस कंपनियां भी यात्रा के लिए 15 अप्रैल से बुकिंग शुरू कर देंगी। स्पाइसजेट, इंडिगो और गो एयर जैसी निजी एयरलाइंस कंपनियां घरेलू यात्रा के लिए ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम को खोल रही हैं। फिलहाल एयरलाइंस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है ।

आपकी जानकारी के लिए आपको बता दे , यदि लाकडाउन की अवधि बढ़ती है , तो पहले से बुक किए गए टिकट रद्द हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में आईआरसीटीसी रेल किराए का पैसा यात्री के बैंक खाते में सीधे भेज देगा। 

News Title : – रेलवे व एयरलाइंस ने शुरू की टिकट बुकिंग, 15 अप्रैल से कर सकेंगे सफर

रहे शहर के हर खबर से रुबरु , जुङे शहर और यहा के लोगो से , Subscribe करे Gorakhpur Regional News को , और पाये Gorakhpur Hindi News , Kushinagar News – , Deoria News & Maharajganj News के साथ ही Tech News , Movie News , International News , Educational News , Economical News , Job Postings अपने Smartphone पर ।

फेसबुक पर जुङे

ट्विटर पर फालो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *