ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर से सटे संतकबीरनगर में एक ही परिवार के 18 लोगों को हुआ कोरोना

गोरखपुर से सटे संतकबीरनगर जिले मे 19 और नए पॉजिटिव केस मिले हैं। जिसके बाद हड़कंप मच गया है। शुक्रवार की रात आई रिपोर्ट में जिले में 19 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए हैं। इसमें 18 लोग मगहर और एक युवक बखिरा इलाके के तिलाठी गांव का है। 

आपको बता दे , अब तक संतकबीरनगर जिले में कुल 21 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। डीएम और एसपी शनिवार को मगहर और तिलाठी गांव पहुंचे और तुरंत मगहर और तिलाठी गांव को चारों तरफ से सील कराने का निर्देश दे दिया।

देवबंद से आए मगहर का रहने वाला 23 वर्षीय युवक दो दिन पूर्व जांच में कोरोना पॉजिटिव मिला था। उसके परिवार के 30 लोग और संपर्क के 26 लोग जिला अस्पताल क्वारंटीन कराए गए थे। 

गोरखपुर की तरकुलही माता मंदिर की कहानी हिंदी में तरकुलहा गोरखपुर

इन सभी का नमूना मेडिकल कॉलेज में जांच को भेजा गया था। सीएमओ डॉक्टर हरि गोविंद सिंह ने बताया शुक्रवार की रात आई रिपोर्ट में 19 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसमे 18 लोग मगहर के रहने वाले हैं। जबकि एक युवक बखिरा इलाके के तिलाठी गांव का रहने वाला है । 

एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि मगहर कस्बा और उसके इर्द गिर्द तीन किलोमीटर का दायरा सील करा दिया गया है। जबकि तिलाठी गांव को चारों तरफ से सील कराते हुए पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


News Title :- गोरखपुर से सटे संतकबीरनगर में एक ही परिवार के 18 लोगों को हुआ कोरोना


रहे शहर के हर खबर से रुबरु , जुङे शहर और यहा के लोगो से , Subscribe करे Gorakhpur Regional News को , और पाये Gorakhpur Hindi News , Kushinagar News – , Deoria News & Maharajganj News के साथ ही Tech News , Movie News , International News , Educational News , Economical News , Job Postings अपने Smartphone पर ।

फेसबुक पर जुङे

ट्विटर पर फालो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *