ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार 2200 मजदूरों को हरियाणा से ले आई वापस

योगी सरकार 2200 मजदूरों को हरियाणा से ले आई वापस , उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को प्रदेश के बाहर काम करने गए मजदूरों को वापस घर लाने की दिशा में अहम कदम उठाया है। जैसा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी ने कहा था कि प्रदेश से बाहर जो मजदुर फसे है , उन्हे वापस प्रदेश मे लाया जायेगा । अब मजदुरो को लाने की प्रक्रिया शुरु कर दी गयी है ।

अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि पहले चरण में शनिवार को हरियाणा से 2224 मजदूरों को 82 बसों से यूपी लाया गया है। इस सभी को घर भेजने से पहले 14 दिन तक क्वारंटीन में रखा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि रविवार तक करीब 11 हजार मजदूरों को वापस लाया जाएगा। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अन्य राज्यों में 14 दिन तक क्वारंटीन में रह चुके प्रदेश के श्रमिकों, कामगारों तथा मजदूरों को चरणबद्ध तरीके से वापस लाए जाने के संबंध में निर्देश दिए थे। इसी को अमल में लाते हुए शनिवार को हरियाणा से 2224 मजदूरों को 82 बसों से वापस प्रदेश लाया गया, ये मजदूर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 16 जिलों के हैं।

रविवार तक 11 हजार मजदूर वापस लाये जायेंगे

अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी के अनुसार रविवार तक दूसरे प्रदेशों में रह रहे 11 हजार मजदूर वापस आ जाएंगे और इन श्रमिकों को वापस लाने का कार्य आगे भी जारी रहेगा। इन मजदूरों को 14 दिन तक क्वारंटीन में रखा जाएगा। इसके लिए बड़ी संख्या में शेल्टर होम तैयार किए जाने के निर्देश दिए गए हैं ।


News Title :- योगी सरकार 2200 मजदूरों को हरियाणा से ले आई वापस


रहे शहर के हर खबर से रुबरु , जुङे शहर और यहा के लोगो से , Subscribe करे Gorakhpur Regional News को , और पाये Gorakhpur Hindi News , Kushinagar News – , Deoria News & Maharajganj News के साथ ही Tech News , Movie News , International News , Educational News , Economical News , Job Postings अपने Smartphone पर ।

फेसबुक पर जुङे

ट्विटर पर फालो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *