• Home
  • जानकारी
  • ATM से न‍हीं न‍िकला पैसा, लेकिन अकाउंट से कट गया, तो ऐसे वापस पाएं अपने पैसे

ATM से न‍हीं न‍िकला पैसा, लेकिन अकाउंट से कट गया, तो ऐसे वापस पाएं अपने पैसे

ATM Cash Not Withdrawn but deducted from account
You Can Rate this Post 5 Star post

कई बार एटीएम मशीन से पैसा निकालने पर मशीन की खराबी या टेक्नकिल कारणों से पैसा नहीं निकलता लेकिन पैसे अकाउंट से कटने का मैसेज आ जाता है।

ऐसा होने पर कई लोग बहुत ही परेशान हो जाते है, हा इतना तो जरुर होता है कि ऐसी स्थिती मे ग्राहक को अपने पैसे वापस पाने के लिए बैंक के चक्कर लगाने पड सकते है, लेकिन ऐसे स्थिती मे परेशान होने की बिल्कुल भी जरुरत नही है

रिजर्व बैंक की गाइडलाइन्स के मुताबिक एटीएम से पैसा नहीं निकलने पर तीन से सात दिनों के बीच पैसा आपके खाते में वापस ट्रांसफर हो जाएंगे।

अगर ऐसा नहीं होता तो आप शिकायत कर सकते हैं। जिसके बाद किसी भी हाल मे आपके पैसे की भरपाई की जाएगी।

यहा दर्ज करानी होगी शिकायत

ATM से पैसे निकालते समय अगर आपने स्लिप नही लिया है तो आपको सबसे पहले बैंक से अपने खाते की स्टेटमेंट (Statement copy) लेनी होगी, उसके बाद आपको उसी बैंक मे शिकायत करनी होगी जिस बैंक मे आपका खाता है ।

साथ ही आप अपने बैंक के कस्टमर केयर हेल्पलाइन नम्बर पर या फिर बैंक वेबसाइट (Bank Website) पर अपनी शिकायत आनलाइन दर्ज करा सकते है ।

किसी भी हाल मे आपको 30 दिनो के भीतर ही बैंक मे या फिर कस्टमर केयर हेल्पलाइन मे आपको शिकायत दर्ज करानी होगी । बैंक मे शिकायत दर्ज कराने के बाद बैंक आपके रुपये को आपके खाते मे वापस कर देगा ।

ATM
ATM

बैंक मे न हो मदद तो क्या करे

बता दे कि अगर बैंक आपकी मदद नहीं कर रहा है और आपको लग रहा है कि आपके साथ गलत हो रहा है, तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। अगर कभी आपके साथ भी ऐसा हो, तो आप हफ्ते के सातों दिन उपभोक्ता हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 14404 या 1800-11-4000 पर अपनी शिकायत दर्ज (complaint) कर सकते हैं। आप चाहें तो उपभोक्ता विभाग की वेबसाइट www.consumerhelpline.gov.in पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

Releated Posts

शबे बरात की नमाज पढ़ने का तरीका | shab e barat ki namaz in hindi

हर साल की तरह 2025 में 13 फ़रवरी को शबे बरात मनाया जाएगा। शबे बरात/शब-ए-बारात का मतलब हिंदी…

ByBySupriya Rawat Feb 14, 2025

Hamraaz App Download Latest Version @hamraazmp8.gov.in APK/IOS 2025

Hamraaz App Download 2025: Hamraaz App is Specially designed & developed for Indian army professionals. Through the Hamraaz…

ByByPrabhat Singh Feb 8, 2025

KLR Login 137 – RTC, Nadakacheri, Survey Documents at Karnataka Land Records 2025

KLR Login 2025: Karnataka Citizen Online can check Karnataka Land Records. Purchasing Agricultural Land in Karnataka is hectic…

ByByPrabhat Singh Feb 8, 2025

Gorakhpur AIIMS Registration कैसे करे 2025: Gorakhpur AIIMS Patient Registration Online in Hindi

Gorakhpur AIIMS Online registration for patients | AIIMS Gorakhpur OPD Doctor list | aiims gorakhpur registration online form…

ByByPrabhat Singh Jan 28, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *