ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने बेटी के आंसू पर लिया संज्ञान, पुलिस ने पिता को छोड़ा, SDM खुद पहुची बच्ची के घर

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर मे गिरफ्तार किए गए पटाखा विक्रेता के मामले में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद संज्ञान लिया है। 

दीपावली पर पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध के बाद भी बुलंदशहर में इसकी बिक्री में लगे शख्स को पुलिस ने शुक्रवार को अपनी गिरफ्त में ले लिया। 

इस दौरान हिरासत में लिए गए देवेंद्र की मासूम बेटी डिम्पी अपने पिता को छुड़वाने का आग्रह करने के साथ ही वह पुलिस जीप पर सिर पटक कर अपने पिता को छोड़ने की मांग करने लगी ।

आरोप है कि मौके पर मौजूद हैड कांस्टेबल ब्रजवीर ने मासूम और उसके परिजनों से अभद्रता की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो गया। पुलिस ने पटाखा विक्रेता समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

जब यह मामला मुख्यमंत्री योगी तक पहुंचा तो उन्होने इस मामले मे तुरंत संज्ञान ले लिया, उनके आदेश पर पटाखा बेचने वाले देवेंद्र और उसके अन्य साथियों को रात में ही जमानत दे दी गई। 

SDM खुद पहुची दीपावली की शुभकामनाएं देने

मुख्यमंत्री ने अधिकारिकों को मिठाई लेकर उस युवक के घर जाने का आदेश दिया, उनके आदेश पर शुक्रवार की रात दिवाली की शुभकामनाएं देने के लिए एसडीएम लवी त्रिपाठी और सीओ सुरेश कुमार मासूम डिम्पी के घर पहुंचे। अपने पिता को पुलिस हिरासत से मुक्त और अधिकारियों को घर देख मासूम का चेहरा खुशी से खिल गया।

मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि पुलिस हर किसी से संवेदनशीलता से पेश आए, साथ ही अभद्रता का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी संतोष कुमार ने हैड कांस्टेबल ब्रजवीर को लाइन हाजिर कर दिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *