ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
जानकारी

Voter Id Card Apply Online: घर बैठे 5 मिनट में बनाए अपना वोटर आईडी कार्ड, यह है इसकी आसान प्रक्रिया

Voter Id Card Apply Online in Just 5 Minutes: दोस्तो, अगर आपकी भी उम्र 18 साल से अधिक हो चुकी है, और आप भी अपने जिले या राज्य में होने वाले चुनावो में वोट देना चाहते हैं, तो आपको पता होगा कि इसके लिए आपके पास वोटर आईडी कार्ड का होना कितना जरुरी है, अगर आपके पास आपका Voter Id Card होगा, तभी आप किसी भी चुनाव में अपना किमती वोट किसी भी प्रतिनिधि को दे सकते हैं। इसके साथ ही वोटर आईडी कार्ड एक बहुत ही महत्वपुर्ण सरकारी दस्तावेज हैं, इसे हम अपने पहचान के तौर पर भी इस्तेमाल करते हैं, यही कारण है कि हम इसे पहचान पत्र के नाम से भी जानते हैं।

पहले के समय में वोटर आईडी कार्ड बनाना एक बहुत ही कठीन कार्य होता था, क्युकि इसमें कई महिनो का समय लग जाता था, इसके साथ ही वोटर कार्ड आवेदक को कई बार सरकारी कार्यालयो के चक्कर भी लगाने पड जाते थे, लेकिन अब सरकार ने वोटर आईडी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को शुरु करके, वोटर आईडी कार्ड बनवाने के प्रक्रिया को बिल्कुल सरल कर दिया है। अब देश का कोई भी व्यक्ति या नागरिक घर बैठे ही अपने मोबाइल फोन और इंटरनेट के माध्यम से बहुत ही आसानी से और फ्री में अपना वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन बना सकता है।

आपने बहुत सारे लोगो को कहते हुए भी सुना होगा कि अब तो आधार कार्ड से सभी कार्य हो जाते हैं तो वोटर आईडी कार्ड की क्या ही जरुरत है, लेकिन हम आपको वोटर आईडी कार्ड के महत्व और इसके आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज और आवेदन की पुरी प्रक्रिया को आपको विस्तार से आसान तरिके से बताया है ताकि आप घर बैठे ही फ्री में अपना आवेदन करके अपना वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Voter Id Card

वोटर आईडी कार्ड आवेदन (Voter ID Card Apply Online) के लिए किन दस्तावेजो की जरुरत होगी:-

  • वोटर आईडी आवेदन करने वाला आवेदक भारत का स्थायी निवासी हो।
  • आवेदन की उम्र 18 साल से अधिक ही होनी चाहिए।
  • आपका पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नम्बर और ईमेल आईडी
  • आईडी प्रूफ:- आधार कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस / जन्म प्रमाण पत्र / पैन कार्ड या हाई स्कुल मार्कसीट
  • एड्रेस प्रूफ:- राशन कार्ड / बिजली बिल / पासपोर्ट / आधार कार्ड / फोन बिल

वोटर आईडी कार्ड बनवाना क्यु जरुरी हैं:

वोटर आईडी कार्ड बनवाना इसलिए जरूरी है क्योंकि:

  1. यह मतदान करने का अधिकार प्रदान करता है – वोटर आईडी कार्ड होने पर ही आप चुनावों में वोट डाल सकते हैं। यह लोकतंत्र में भाग लेने का आपका मूल अधिकार है।
  2. यह पहचान का प्रमाण है – वोटर कार्ड आपकी पहचान और पते का प्रमाण है जिससे धांधली रोकी जा सकती है। चुनाव आयोग इसके जरिए पहचान सत्यापित करता है।
  3. सरकारी सुविधाओं के लिए आवश्यक – आजकल कई सरकारी योजनाओं और सुविधाओं के लिए वोटर आईडी जरूरी हो गया है। बिना इसके आप इन सुविधाओं का लाभ नहीं उठा सकते।
  4. राष्ट्रीय पहचान का दस्तावेज़ – वोटर आईडी एक मान्य पहचान पत्र है जिसे आधार कार्ड और पैन कार्ड के साथ पहचान प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जाता है।

इसलिए हर नागरिक को वोटर आईडी बनवा लेना चाहिए ताकि वो अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग कर सके और सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा सके।

घर बैठे अपना वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन कैसे आवेदन करे , यह है इसकी आसान प्रक्रिया

अगर आपने अभी तक अपना मतदाता पहचान पत्र नहीं बनवाया है, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप को फ़ॉलो करके आप इसे बना सकते हैं

  • अगर आपने अब तक अपना वोटर आईडी कार्ड बनवाना नहीं शुरू किया है, तो आपको सबसे पहले चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा https://voters.eci.gov.in/।
  • वहां पहुँचकर, वोटर सर्विसेस पोर्टल के विकल्प पर क्लिक करें। अब आपको एक नया खाता बनाना होगा।
  • जिसके लिए आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और उस पर आए ओटीपी को दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद, आपको एक पासवर्ड बनाना होगा, जिसके बनते ही आपका खाता तैयार हो जाएगा।
  • अब आपको लॉगिन करना होगा और ‘न्यू वोटर रजिस्ट्रेशन’ विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपना नाम, लिंग, अपने घर में वोटर आईडी कार्ड बनाने वाले किसी और का नाम, और अन्य आवश्यक जानकारी भरनी होगी।
  • साथ ही, आपको दी जाने वाली दस्तावेजों की भी जानकारी देनी होगी, जैसे कि आवेदक की फोटो और उम्र का प्रमाण पत्र (आधार, पैन कार्ड, आदि) को अपलोड करना होगा।
  • इसके बाद, आपको सबमिट करना होगा। अब आपकी ईमेल पर एक ईमेल आएगा, जिसके माध्यम से आप अपने वोटर आईडी का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
  • वोटर आईडी बनने के बाद आप इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
  • और एक सप्ताह से एक महीने के भीतर, आपके पते पर आपका वोटर आईडी कार्ड पहुँच जाएगा।

अब आपको घर बैठे Voter ID Card Online Apply करने के बारे में पता तो चल ही गया होगा, ऐसे ही लेख को पढने के लिए आप हमें Google News, Facebook & Twitter पर फॉलो कर सकते है।

योगी आदित्य नाथ का मोबाइल नम्बर और ईमेल आईडी