UP Police Online FIR Registration 2024 | उत्तर प्रदेश ऑनलाइन FIR कैसे करे?

You Can Rate this Post 5 Star post

ऑनलाइन एफआईआर कैसे दर्ज करें | ऑनलाइन शिकायत दर्ज कैसे करें | घर बैठे ऑनलाइन FIR कैसे करे । Online FIR Kaise Kare

Onlline FIR Kaise Kare: उत्तर प्रदेश के रहने वाले बहुत सारे लोग Online FIR Registration कैसे करे को लेकर काफी परेशान रहते हैं। यूपी के बहुत सारे नागरिक यह जानना चाहते हैं कि क्या वे UP Police Online FIR Registration कर सकते हैं। तो हमने आपके मदद के लिए यह Online FIR Kaise Kare से सम्बंधित लेख लिखा है। UP Police ने नागरिको के सुविधा के लिए uppolice.gov.in पोर्टल शुरु किया है। इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश का कोई भी नागरिक अपने समस्याओ को Online Police Complaint के तौर पर दर्ज करा सकता है। पहले के समय में लोगो को FIR Registration करवाने के लिए अपने नजदिकी थाने में जाना पडता था, फिर भी उनकी शिकायत नही सुनी जाती थी और उन्हे बार-बार थानो के चक्कर लगाने पडते थे, जिससे उनके समय और पैसे दोनो का नुकसान होता था।

अब उत्तर प्रदेश राज्य सरकार और यूपी पुलिस ने मिलकर इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए UP Police CCTNS Portal लांच किया है। आज के इस डिजिटल दौर में छोटे से लेकर बडे सभी काम अब ऑनलाइन इंटरनेट के माध्यम से ही हो जाया करते हैं। यूपी पुलिस CCTNS पोर्टल शुरु करने से पहले सरकार ने और भी कई सारे पोर्टल शुरु किए है जैसे UP Bhulekh, UP Bhunaksha, UP Ration Card आदि। इसी इसी क्रम में सरकार ने CCTNS Citizen Portal और UP Cops App लांच करके UP Online FIR Registration की प्रक्रिया को शुरु कर दिया है। अब प्रदेश का कोई भी नागरिक ऑलाइन एफआईआर दर्ज करा सकता है। अगर आप भी UP Police Online FIR Complaint & Registration कैसे करे जानना चाहते हैं तो आपको इस लेख को अंत तक पढना होगा।

Uttar Pradesh Police Online FIR Registration 2024

FIR (First Information Report) पुलिस के द्वारा बनाने या तैयार किया जाने वाले एक लिखित दस्तावेज है। एफआरआई उस व्यक्ति के खिलाफ फाइल की जाती है जिसने कोई संगीन जुर्म किया हो। अगर किसी भी व्यक्ति के साथ कोई अपराध हुआ हो तो इस दशा में वह अपनी शिकायत लिखित या मौखिक रुप से ऑनलाइन या थाने पर जाकर पुलिस को दे सकता है। पहले के समय ऑनलाइन एफआइआई करने की सुविधा तो मौजुद नही थी, उस समय के लोग अपने नगदिकी पुलिस थाना या पुलिस चौकी पर जाकर Police Complaint Registration या FIR Registration कराते थे। जिसमें बहुत सारे लोगो की शिकायत रहती थी कि थाने की पुलिस उनकी शिकायत नही सुन रही है या फिर एफआइआर के लिए उनसे पैसे मांगे जा रहे हैं।

राज्य के लोगो के इन्ही सब समस्याओ को देखते हुवे राज्य सरकार ने UP Police के मदद से FIR Registration Process को भी अब डिजिटल कर दिया है। अब प्रदेश का कोई भी नागरिक को पुलिस स्टेशन जाने की कोई जरुरत नही है, अब हर नागरिक अपनी शिकायत अपने घर बैठे ही मोबाइल, कंप्यूटर का लैपटॉप से Online FIR कर सकता है। इस बात से कोई अंजान नही है कि हमारे देश में FIR दर्ज कराना एक बड़ी समस्या समझी जाती है। FIR दर्ज कराने को लोग समस्या इसलिए समझते हैं क्युकि इसके लिए उन्हे पुलिस स्टेशन जाना पडेगा, जहा उनसे कई सारे सवाल और जवाब किए जाते हैं, जिसके डर से कई लोगो के साथ गलत होने पर भी वे FIR दर्ज नही करवाते हैं। लोगो के इसी समस्या को देखते हुवे, राज्य सरकार और यूपी पुलिस ने ऑनलाइन एफआइआई दर्ज कराने की सुविधा को लागू कर दिया है।

ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करे?

योजना का नामUP Online FIR Kaise Kare
लाभार्थीउत्तर प्रदेश राज्य के नागरिक
मोबाइल एप्पUPCOP
उद्देश्यराज्य के सभी नागरिको घर बैठे ऑनलाइन अपनी शिकायत दर्ज करा सके
यूपी eFir स्टेटसऑनलाइन उपलब्ध
साल2024
आधिकारिक वेबसाइटhttps://cctnsup.gov.in/Citizen/Login.aspx

आधार कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें

Online FIR Kaise Darj Kare

शिकायत आम तौर पर उस व्यक्ति द्वारा की जाती है जिसके खिलाफ अपराध किया गया है या जिसके खिलाफ अपराध किये जाने की संभावना है। इसके अलावा भी ऑनलाइन FIR दर्ज कराने के कई सारे कारण हो सकते हैं जैसे

  • नागरिक पुलिस को ऑनलाइन FIR के माध्यम से खोये हुए सामान जैसे- मोबाइल फ़ोन, सिम कार्ड, दस्तावेज़ आदि की जानकारी दे सकते है।
  • अपनी पहचान का खुलासा किये बिना घटनाओं और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देना।
  • अज्ञात मृत शरीर या गुमशुदा व्यक्ति के बारे में जानकारी देना।
  • इंजन नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या चैसिंग नंबर की सहायता से चोरी किये गए या अधिकृत किये गए वाहनों की जानकारी।
Online FIR Kaise Darj Kare

यूपी पुलिस ऑनलाइन सिटीजन पोर्टल पर अकाउंट कैसे बनाएं (How to create account on UP Police Online Citizen Portal)

ऑनलाइन एफआइआर दर्ज करने के लिए आपको यूपी पुलिस ऑनलाइन सिटीजन पोर्टल पर आपका अकाउंट होना बेहद जरुरी है, अगर आपके पास अकाउंट होगा तभी आप अपना ऑनलाइन FIR दर्ज करवा सकते हैं। बिना अकाउंट बनाए आप यूपी पुलिस द्वारा ऑनलाइन उपलब्ध किसी भी सेवा का लाभ प्राप्त नहीं कर सकते हैं। पोर्टल पर उपलब्ध सभी प्रकार की सेवाएं जैसे – एफआईआर दर्ज करना, खोई हुई वस्तु का पंजीकरण करना, अपने थाने के बारे में जानना, चरित्र प्रमाण पत्र के लिए आवेदन, जुलूस कार्यक्रम आदि प्रदर्शन के लिए अनुरोध, किराएदार का सत्यापन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आदि के लिए एक अकाउंट की जरूरत होगी। अगर आपके पास अकाउंट होगा तभी आप इसका लाभ ले सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको CCTNS UP के अधिकारिक वेबसाइट cctnsup.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Create Citizen Login का विकल्प दिखाई देगा, आपको इसे क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप इसपे क्लिक करेंगे आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आ जारएगा, यहा आपसे पुछे गए सभी जानकारी जैसे आपका पहला नाम, मध्यम नाम एवं नाम, जेंडर, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, एक सुरक्षित पासवर्ड आदि को सही से दर्ज करना है।
  • इसके निचे आपको Submit का बटन दिखाई दे रहा होगा, आपको उसे क्लिक करना है।
  • इस तरह आप UP Police Online Citizen Portal पर अकाउंट बना सकते हैं।

आयुष्मान गोल्डन कार्ड कैसे बनवाये

ऑनलाइन एफआईआर कैसे दर्ज करें मोबाइल से

अगर आप अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराना चाहते हैं तो आपको Online FIR Registration करना होगा। अगर आपको ऑनलाइन एफआईआर या ई-एफआईआर करने की प्रकिया पता नही है तो आप निचे दिए प्रक्रिया को फॉलो करके अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। ऑनलाइन एफआइआर दर्ज कराने के बाद आपके मोबाइल और ईमेल पर इसका कंफर्मेशन प्राप्त हो जाएगा।

UP Police Online FIR Registration Kaise Kare?

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारिक वेबसाइट uppolice.gov.in पर जाना है।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको मेंनू दिखाई देगा।
  • मेनू में आपको Citizen Services के अंदर E-FIR का विकल्प दिखाई देगा, आपको इसे क्लिक करना है।
  • अब आपको अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि सभी विवरण भरकर एक लॉगिन आईडी बनानी होगी।
  • इसके बाद आपको अपने यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करना है।
  • इसके बाद आपको FIR का पुरा विवरण दर्ज करना है।
  • अब एफआईआर आवेदन पत्र भरें और अब एफआईआर के लिए आपका पंजीकरण पूरा हो गया है|
  • इसके बाद पुलिए आपके Online FIR का सत्यापन करेगी।
  • एफआईआर के सत्यापन के बाद, आपको uppolice fir एफआईआर की एक ईमेल प्राप्त होगा। जिस में एक कॉपी एफआईआर की होगी, आप डाउनलोड कर सकते हैं।

यदि आप उपर दिए प्रक्रिया को फॉलो कर UP Police FIR Registration करते हैं और आपको कोई समस्या हो रही है तो आप निचे दिए प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।

E-Shram Card ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे

Online FIR कैसे करे?

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारिक वेबसाइट uppolice.gov.in पर जाना है।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको eFIR सेक्शन मिल जाएगा। यहां पर उपलब्ध e-fir विकल्प पर आपको क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा, इस पेज पर आपको अपने अकाउंट में लॉगइन करना है। यदि आपके पास पहले से कोई अकाउंट नहीं है, तो आप अपना एक नया अकाउंट बना सकते हैं।
  • लॉगिन होने के बाद ऑनलाइन एफआईआर पंजीकरण फॉर्म खुलकर आ जाएगा, इस फॉर्म में पुछे गए सभी जानकारी को आपको सही से भरना होगा।
  • ध्यान रहे अगर आप एफआइआर फॉर्म में कुछ गलत जानकारी प्रदान करते हैं तो आपके उपर सख्त कार्यवाही की जा सकती है, इसलिए आपको ध्यान से सभी जानकारी सही से भरनी है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Submit या फिर जमा करे के बटन पर क्लिक करना है।
  • इस तरह से आप अपना ऑनलाइन एफआइआर जमा कर सकते है।

UP COP App se Online FIR Kaise Kare

उत्तर प्रदेश पुलिस और उत्तर प्रदेश सरकार ने अब नागरिको के सुविधा के लिए UP COP Mobile App शुरु कर दिया है, इस एप के मदद से अब प्रदेश का कोई भी नागरिक अपनी शिकायत या Online FIR Registration आसानी से करा सकता है। अगर आप UP COP App se Online FIR दर्ज कराना चाहते हैं तो उसकी प्रक्रिया निचे दी गयी है।

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में Google Play Store खोलना है।
  • अब आपको UPCOP App लिखकर सर्च करना है।
  • इसके बाद आपको UP COP App Download & Install करना है।
  • अब आपको एप को खोलना है और Sign UP पर क्लिक करना है, अब एक फॉर्म खुलकर आएगा, इसमें आपको अपना नाम, जेंडर, ईमेल और मोबाइल नम्बर दर्ज करके Register के बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको लॉगिन सेकशन में जाकर अपना मोबाइल नम्बर दर्ज करना है और Get OTP के बटन पर क्लिक करना है।
  • इतना करने के बाद आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा जिसे आपको एप में दर्ज करना है और लॉगिन के बटन पर क्लिक करना है।
  • अब एप का Dashboard आपके सामने खुलकर आएगा, अब आपको मेंन्यू में E-FIR का विकल्प मिलेगा,आपको उस पर क्लिक करना है।
  • इतना के बाद एफआईआर फॉर्म खुलकर आएगा, जिसे आपको सही से भरना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Register के बटन पर क्लिक करना है।
  • इस तरह से आप UP COP App के माध्यम से FIR दर्ज कर सकते हैं।

UP Digi Shakti Portal Registration

Services Available on UP COP App

क्र. म.सेवाए
1 खोयी वस्तु का पंजीकरण
2प्राथमिकी स्थिति देखें
3ई-प्राथमिकी पंजीकरण
4ख़राब ब्यवहार
5सूचनाएं साझा करें
6अज्ञात शव
7स्थिति खोजें/डाउनलोड करें
8गिरफ्तार अभियुक्त
9वरिष्ठ नागरिक
10आपातकालीन हेल्पलाइन
11जुलूस अनुरोध
12लापता व्यक्ति
13पोस्टमार्टम रिपोर्ट
14फिल्म शूटिंग
15किरायेदार सत्यापन
16विरोध / हड़ताल पंजीकरण अनुरोध
17कार्यक्रम/प्रदर्शन निवेदन
18दुर्घटनाजुलूस अनुरोध चेतावनी क्षेत्र
19चरित्रप्रमाणपत्र
20कर्मचारी सत्यापन
21चुराये गये/बरामद वाहन
22घरेलू सहायता सत्यापन
23अपना थाना जानें

BH Series Number Plate Registration

FIR Status Kaise Check Kare

एफआईआर स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है, अगर आपने ऑनलाइन एफआईआर दर्ज किया है तो आपके अपने FIR Status को जानने के लिए कही जाने की कोई जरुरत नही है। अब आप घर बैठे अपना ऑनलाइन एफआईआर स्टेटस चेक कर सकते हैं।

How to Check FIR Status Online?

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारिक वेबसाइट uppolice.gov.in पर जाना है।
  • वेबसाइट के होमपेज पर Citizen Services का विकल्प दिखाई देगा, आपको इस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलकर आ जाएगा, इस पेज पर आपको युजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको Citizen Dashboard दिखाई दे रहा होगा।
  • यहां आपको प्रथिमिकी देखें का विकल्प मिलेगा आपको उस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद एक फॉर्म खुलकर आएगा, जहा आपको एफआईआर नंबर, जिला, पुलिस स्टेशन और वर्ष आदि दर्ज करना है।
  • इतना करने के बाद आपको Search या खोजे के बटन पर क्लिक करना है।
  • इस प्रक्रिया के बाद Online FIR Application Status आपके सामने खुलकर आ जाएगा।

UP Labour Registration

How to View Fir & Download FIR Copy PDF

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारिक वेबसाइट uppolice.gov.in पर जाना है।
  • होमपेज पर आपको एक CCTNS का विकल्प दिखाई देगा, आपको उस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलकर आ जाएगा, यहा आपको View FIR का विकल्प दिखाई देगा, आपको उस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा, यहा आपको FIR Application Number दर्ज करना है और View के बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आप चाहे तो FIR Copy Download या FIR Copy Print भी कर सकते हैं।

Services Available on UP Police Portal @ uppolice.gov.in

प्राथमिकी देखें (View FIR) ई-प्राथमिकी पंजीकरण (Register E-FIR )खोयी वस्तु का पंजीकरण (Report Lost Article)अपना थाना जानें (Know Nearest Police Station)
दुर्घटना चेतावनी क्षेत्र (Accident Alert Area)चुराये गये,बरामद वाहन (Stolen,Recovered Vehicle )चरित्र प्रमाणपत्र (Character Certificate )घरेलू सहायता सत्यापन (Domestic Help Verification)
 कर्मचारी सत्यापन (Employee Verification)किरायेदार सत्यापन (Tenant Verification) जुलूस अनुरोध Procession Requestकार्यक्रम ,प्रदर्शन निवेदन (Event Performance )
विरोध ,हड़ताल पंजीकरण अनुरोध (Protest, Strike Request)पोस्टमार्टम रिपोर्ट (Postmortem Report)फिल्म शूटिंग (Film Shooting) वरिष्ठ नागरिक (Senior Citizen )
स्थिति खोजें/डाउनलोड करें (Search Status, Download )ख़राब ब्यवहार (Report Misbehavior) दिव्यांग (Divyang) सूचनाएं साझा करें (Share Information )
आपातकालीन हेल्पलाइन (Emergency Helpline) लापता व्यक्ति (Missing Person)साइबर जागरूकता (Cyber Awareness)गिरफ्तार अभियुक्त (Arrested Accused )
Unidentified Dead Bodies (अज्ञात शव)फ़ोन मिलाये( Call Us)इनामी अपराधी (Rewarded Criminals)

क्या हम अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं?

जी हॉ, आप अपनी शिकायत ऑनलाइन uppolice.gov.in पर जाकर दर्ज कर सकते हैं।

Online FIR कैसे करे?

अगर आप Online FIR दर्ज करना चाहते हैं तो आपको इस लेख को अंत तक पढना होगा, इस लेख में हमने ऑनलाइन एफआइआर दर्ज करने की पुरी प्रक्रिया को विस्तार से बताया है।

क्या हम अपने ऑनलाइन एफआइआर का स्टेटस चेक कर सकते हैं?

अगर आप अपने ऑनलाइन एफआइआर का स्टेटस देखना चाहते है तो उसकी भी प्रक्रिया हमने उपर विस्तार से बता रखी हैं।