ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
टेक

Aarogya Setu App हुआ लांच , कोरोना संक्रमित के संपर्क में आते ही बज उठेगी घंटी

Aarogya Setu App : – Corona Virus के खिलाफ हमारे देश की सरकार दिन-रात मेहनत कर रही है , कोरोना वायरस पुरी दुनिया के साथ – साथ हमारे देश भारत मे भी बहुत ही तेजी से फैल रहा है , आपकी जानकारी के लिए आपको बता दे , अभी तक कोरोना वायरस की वजह से भारत मे कुल 3000 से ज्यादा लोग संक्रमित है और लगभग 75 से ज्यादा लोगो की मौत हो चुकी है ।

कोरोना वायरस की इस जंग मे भारत सरकार ने एक ऐसा ऐप लॉन्‍च किया है जो आपकी इस महामारी से रक्षा करेगा. कोरोना वायरस को लेकर पिछले दिनों केंद्र सरकार ने MY GOV ऐप लॉन्‍च किया था और एक और ऐप (Aarogya Setu App ) लॉन्‍च किया है, जो कोरोना से जुड़ी हर जानकारी देगा. साथ ही कोरोना संक्रमण को रोकने में सरकार और जनता की मदद करेगा.

आपको बता दें कि Aarogya Setu App केवल ताजा मामलों का पता लगाएगा और केवल उन्हीं लोगों को सतर्क करेगी जो संक्रमित व्यक्ति के आस-पास रहे हैं। यह एप आवाज के जरिये इस्तेमाल में आने वाली तकनीक से संकमितों का पता लगाने में मदद करेगी। इसमें अति आधुनिक ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी, एल्गोरिदम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग शामिल है। यह एप 11 भाषाओं में उपलब्ध है। इसे एंड्रियोड और आईओएस दोनों प्लेटफार्म पर लॉन्च किया गया है।

कैसे करेगा यह काम

यदि कोई व्यक्ति इलाज के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जाता है तो संक्रमित व्यक्ति का मोबाइल नंबर स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बनाए गए रजिस्टर में शामिल होगा और एप पर भी इस सूचना को अपडेट किया जाएगा। इस एप से कोविड -19 संक्रमण के जोखिम का आकलन करने और आवश्यक होने पर संबंधित व्यक्ति अथवा क्षेत्र को दूसरे लोगों अलग करने (क्वारंटाइन ) करने के लिए सरकार को समय पर कदम उठाने में मदद मिलेगी। सरकार ने कहा कि एप में उपयोगकर्ताओं की जानकारी किसी से साझा नहीं की जाएगी और प्राइवेसी का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

Fauji Game Download

Aarogya Setu App Playstore भी मौजूद है

इस Aarogya Setu App को आप Google Playstore से भी Download कर सकते है , Download करने के बाद आप इसमे अपना नाम और Mobile Number डाल कर रजिस्टर कर ले ।

रहे शहर के हर खबर से रुबरु , जुङे शहर और यहा के लोगो से , Subscribe करे Gorakhpur Regional News को , और पाये Gorakhpur Hindi News , Kushinagar News – , Deoria News & Maharajganj News के साथ ही Tech News , Movie News , International News , Educational News , Economical News , Job Postings अपने Smartphone पर ।

फेसबुक पर जुङे

ट्विटर पर फालो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *