ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
देवरिया

Deoria – डेढ़ साल की बच्चे की मौत की वजह बना दूध , जाने कैसे

Deoria – डेढ़ साल की बच्चे की मौत की वजह बना दूध , देवरिया जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आयी है। दुलहूं गांव में एक घर मे खेल रहे डेढ़ साल के बच्चे के ऊपर पैन में खौलता हुआ दूध गिर पड़ा जिसकी वजह से बच्चा गंभीर रूप से जल गया।

जलने के बाद किसी तरह से इलाज के लिए उसे नजदीक के एक प्राइवेट डाक्टर के पास ले जाया गया। उस डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया । अभी परिवार बाले बच्चे को लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई । इस घटना के बाद पुरे परिवार मे मातम का माहौल है ।

कैसे हुआ यह हादसा

मिली जानकारी के अनुसार दुलहूं गांव निवासी बनारसी चौरसिया के घर मंगलवार की सुबह उनकी मां चंपा देवी घर में रसोई गैस पर पैन में दूध गरम कर रही थीं। बगल में उनकी पत्नी प्रियंका अपनी बेटी पूजा (4 साल ) के साथ बैठकर सब्जी काट रही थी। इसी दौरान उनका डेढ़ साल का मासूम बच्चा सूरज बाहर से दौड़ते हुए घर में आया और बहन के ऊपर गिर पड़ा और पूजा के हाथ से झटका लगने से बच्चे के ऊपर पैन का पूरा दूध गिर पड़ा, जिसकी वजह से बच्चा गंभीर रूप से जल गया।

बच्चे को पास के एक डाक्टर के पास ले जाने पर उसने जिला अस्पताल रेफर कर दिया , जब लोग उसे लेकर जिला अस्पताल जा ही रहे थे कि रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई । इस घटना के बाद बच्चे के मा और दादी का रो-रोकर बुरा हाल है । परिवार मे मातम का माहौल है ।

News Title :- Deoria – डेढ़ साल की बच्चे की मौत की वजह बना दूध , जाने कैसे

रहे शहर के हर खबर से रुबरु , जुङे शहर और यहा के लोगो से , Subscribe करे Gorakhpur Regional News को , और पाये Gorakhpur Hindi News , Kushinagar News – , Deoria News & Maharajganj News के साथ ही Tech News , Movie News , International News , Educational News , Economical News , Job Postings अपने Smartphone पर ।

फेसबुक पर जुङे

ट्विटर पर फालो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *