ताज़ा ख़बर
Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
देवरिया

देवरिया : लाकडाउन में फंसे रह गए तीनों बेटे, बहू ने निभाया फर्ज, सास की चिता को दी मुखाग्नि

देवरिया : लाकडाउन में फंसे रह गए तीनों बेटे , बहू ने निभाया फर्ज, सास की चिता को दी मुखाग्नि , उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले मे इलाज के दौरान एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। उसके तीन बेटे थे लेकिन वे बाहर कमाने गए हुए हैं। लॉकडाउन की वजह से वह अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके। मौके पर बहू ने चिता को मुखाग्नि दी तो मौजूद लोगों के आंखों में आंसू छलक पड़ें।

लार थाना क्षेत्र के तिलौली गांव निवासी चंद्रशेखर की पत्नी नीतू देवी अपनी सास सुमित्रा देवी व तीन बच्चों के साथ सोहनाग रोड स्थित एक किराये के मकान में रहती हैं। शुक्रवार को नीतू देवी की सास सुमित्रा देवी (70) की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई । बेटो की घर न होने की वजह से नीतू ने आसपास के लोगों की मदद से सास को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नीतू ने मृत्यु की सुचना अपने परिजनो को दी , उंनके पास कोई साधन नहीं था कि अपनी सास का शव ले जाकर अंतिम संस्कार करा सकें। जब नीतू ने यह बात अपने पति चंद्रशेखर से बताई , तो उन्होंने नीतू से फोन पर कहा कि लॉकडाउन के चलते आसानी से घर नहीं पहुंच सकते। यह बात कह तीनों बेटों ने मां का अंतिम संस्कार करा देने की बात कही।

चेयरमैन ने निजी वाहन से भेजा शव

परेशान होकर नीतू शुक्रवार की सुबह नगर पंचायत कार्यालय पहुंची। नीतू बोली- चेयरमैन साहब मैं नीतू हूं। मेरी सास का सलेमपुर अस्पताल में मौत हो गई है। लॉकडाउन के चलते कोई साधन नहीं मिल रहा हैं, प्लीज मेरे घर उन्हें किसी साधन से भेजवा दीजिए,  जो पैसा लगेगा मैं दूंगी। मेरे परिवार के सभी लोग बाहर हैं।

नीतू की गुहार सुन चेयरमैन जेपी मद्देशिया ने तत्काल प्रभाव से एक निजी वाहन कर उनकी सास के शव को नदावर घाट पर पहुंचाया ।

News Title : – देवरिया : लाकडाउन में फंसे रह गए तीनों बेटे, बहू ने निभाया फर्ज, सास की चिता को दी मुखाग्नि

रहे शहर के हर खबर से रुबरु , जुङे शहर और यहा के लोगो से , Subscribe करे Gorakhpur Regional News को , और पाये Gorakhpur Hindi News , Kushinagar News – , Deoria News & Maharajganj News के साथ ही Tech News , Movie News , International News , Educational News , Economical News , Job Postings अपने Smartphone पर ।

फेसबुक पर जुङे

ट्विटर पर फालो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *