ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
देश

लॉकडाउन मे घर पहुंचने के लिए तीन दिन से पैदल चल रही 12 साल की बच्ची की मौत

लॉकडाउन मे घर पहुंचने की चाहत तो सबको है लेकिन ऐसे ही लॉकडाउन में अपने घर लौटने की कोशिश करती 12 साल की जमलो मड़कम घर नहीं पहुंच पाई । जमलो की अपने घर से 50 किलोमीटर पहले मौत हो गई । कड़ी धूप में पैदल चलने की वजह से उसके शरीर में पानी की कमी हो गई जिससे डिहाइड्रेशन से उसकी मौत हो गई. इस बारे में ऑफिशियल जानकारी सोमवार को निकल कर सामने आई ।

समाचार एजेंसी पीटीआई की अनुसार, 12 साल की बच्ची जमलो मकदम अपने समूह के लोगों के साथ तेलंगाना के कन्नईगुडा में मिर्च के खेतों में काम करती थी । जब 15 अप्रैल से लॉकडाउन 2.0 शुरू हुआ तो यह समूह 15 अप्रैल को वापस अपने घरों की और पैदल लौटने लगा ।

बीजापुर जिले के अधिकारियों ने 20 अप्रैल को बताया कि शनिवार 18 अप्रैल को तेलंगाना से मजदूरों का एक दल पैदल बीजापुर आ रहा था. दल जब जिले के भंडारपाल गांव के करीब था तब 12 वर्षीय बालिका जमलो मड़कम की मौत हो गई ।

तीन दिन तक पैदल चलने के बाद सभी ने 150 किलोमीटर की दूरी तय कर ली लेकिन 18 अप्रैल की सुबह घर पहुंचने के 50 किलोमीटर पहले बीजापुर के भंडारपाल गांव के पास बच्ची की मौत हो गई |

शरीर मे पानी की कमी से हुई मौत

लॉकडाउन मे घर पहुंचने की चाहत ने ले ली इस 12 साल की बच्ची की जान , बच्ची की मौत शरीर में इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन की वजह से हुई , इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन होने की वजह से बच्ची को उल्टी-दस्त शुरु हो गए और पानी की कमी हो गई । बच्ची की मौत के बाद समूह के सभी लोगों ने उसे जांच के लिए ले गये और यह पता किया गया कि कहीं बच्ची को कोरोना तो नहीं हो गया था ।

कोरोना जांच की रिपोर्ट नेगेटिव

बीजापुर के चीफ मेडिकल और स्वास्थ्य अधिकारी बीआर पुजारी ने बताया कि बच्ची की मौत के बाद उसके सैंपल कोरोना वायरस की टेस्टिंग के लिए शनिवार को भेजे गए जिसकी रिपोर्ट रविवार शाम को आई । रिपोर्ट मे कोरोना की रिपोर्ट नेगेटिव थी । राज्य सरकार ने बच्ची के माता-पिता को 1 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है ।


रहे शहर के हर खबर से रुबरु , जुङे शहर और यहा के लोगो से , Subscribe करे Gorakhpur Regional News को , और पाये Gorakhpur Hindi News , Kushinagar News – , Deoria News & Maharajganj News के साथ ही Tech News , Movie News , International News , Educational News , Economical News , Job Postings अपने Smartphone पर ।

फेसबुक पर जुङे

ट्विटर पर फालो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *