ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
मनोरंजन

Sushant Singh Rajput : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने किया सुसाइड

Sushant Singh Rajput : बॉलीवुड से झकझोर देने वाली खबर सामने आई है । मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है । अभी तक उनके इस कदम उठाने का कारण नही पता चल पाया हैै ।

मुंबई पुलिस जांच के लिए उनके घर पहुंची है। मिली जानकारी के अनुसार सुशांत के नौकर ने पुलिस को फोन करके इस घटना की जानकारी दी है। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मौत की खबर सुनकर बॉलीवुड सेलेब्स को भी सदमा लगा है। अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, ‘मैं बहुत शॉक्ड हूं और मेरे पास कहने के लिए कुछ शब्द नहीं है। मैंने उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे देखी थी और उनके प्रोड्यूसर साजिद को मैंने बताया था कि कितना मजा आया मुझे यह फिल्म देखकर। वह बहुत ही टैलेंटेड एक्टर थे’।

Sushant Singh Rajput ने अपने करियर की शुरुआत टीवी एक्टर के तौर पर की थी | वे सबसे पहले ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम के धारावाहिक में काम किया था । इसके बाद उनका फिल्मों का सफर शुरु हुआ था । वे फिल्म काय पो छे में लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे, और उनके अभिनय की तारीफ भी हुई थी ।

इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे | उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी का किरदार निभा कर बटोरी थी | ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था | सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और छिछोरे जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे | उनकी आखिरी फिल्म केदारनाथ थी जिसमें वे सारा अली खान के साथ दिखे थे |


News Title :- Sushant Singh Rajput : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने किया सुसाइड

रहे शहर के हर खबर से रुबरु , जुङे शहर और यहा के लोगो से , Subscribe करे Gorakhpur Regional News को , और पाये Gorakhpur Hindi News , Kushinagar News – , Deoria News & Maharajganj News के साथ ही Tech News , Movie News , International News , Educational News , Economical News , Job Postings अपने Smartphone पर । आप हमसे फेसबुक पर जुङ सकते है साथ ही ट्विटर पर फालो भी कर सकते है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *