ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
कुशीनगर

Kushinagar International Airport :- कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए सीएम योगी ने पीएम मोदी को दिया धन्‍यवाद

Kushinagar International Airport, Kushinagar Airport, kushinagar airport news , kushinagar airport code, airport job, airport opening date, airport image

Kushinagar International Airport :- उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने पीएम मोदी की अध्‍यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की घोषणा के लिए प्रदेशवासियों को बधाई दी है। साथ प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्रिपरिषद को धन्‍यवाद देते हुए सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने से निश्चित तौर पर विकास की अपार सम्भावनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

मुख्‍यमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा कि वह हृदय से कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को स्वीकृति देने के लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय कैबिनेट के आभारी हैं। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि तीन वर्ष के अंदर दो नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट, पश्चिम में जेवर और पूर्व में भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में एयरपोर्ट की स्वीकृति मिलना प्रदेशवासियों के लिए सुखद है। 

कुशीनगर मे इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरु होने से पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी । कुशीनगर को दक्षिण-पूर्व एशिया के उन सभी देशों से जोड़ा जा सकेगा जो भगवान बुद्ध से अपना आत्मीय सम्बंध जोड़ते हैं। एयर कनेक्टिविटी मिलने से लोग आसानी से यहां आ सकेंगे और पर्यटन की सम्भावनाएं विकसित होंगी। विशेष तौर पर थाईलैण्ड, सिंगापुर, लाओस, कम्बोडिया, जापान, कोरिया, श्रीलंका आदि देश भी इस एयरपोर्ट के माध्यम से जुड़ेंगे और पर्यटन, विकास व रोजगार की ढेर सारी सम्भावनाएं उत्पन्न होंगी। 

 कुशीनगर एयरपोर्ट बनने के बाद रोजगार की सम्भावनाएं भी पूर्वी उत्तर प्रदेश में बनेंगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *