ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
उत्तर प्रदेश

हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन करे

हज यात्रा 2021 के लिए आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो गयी है, उत्तर प्रदेश शासन ने इसके लिए दिशा निर्देश भी जारी कर दिया है ।

हज आवेदन फार्म, हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर ऑनलाइन और हज कमेटी आफ इण्डिया के मोबाइल एप के माध्यम से भरे जा सकेंगे।

ये जानकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय ने दी। उन्होने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आवेदक का मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी आवश्यक है। इसी नंबर पर ओटीपी आएगा। आवेदन भरने के बाद आवश्यक प्रपत्र अपलोड करना होगा फिर पंजीकरण शुल्क जमा किया जाएगा। तभी प्रिंट आउट निकाला जा सकेगा।

हज यात्रा के आवेदन के लिए आवेदक की आयु 18 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन के बाद आवेदक को फोटो, जमा धनराशि की रसीद, पासपोर्ट की प्रथम व अंतिम पृष्ठ तथा बैंक पासबुक या कैंसिल चेक की प्रति वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करना आवश्यक होगा।

जिन्हें दस्तावेज अपलोड करने में दिक्कत आए वह जिलों में स्थापित हज ई-सुविधा केंद्र, हज फैसिलिटेशन सेंटर, स्वयं सेवी संस्थाओं या राज्य हज समिति के कार्यालय से सहायता प्राप्त कर सकते है।

Haj Application Form hajcommitte.gov.in

https://www.hajcommittee.gov.in

आवेदन अन्तिम तिथि 10 दिसम्बर तक भरे जा सकते है। एक कवर में एक ही परिवार के अधिकतम तीन एवं न्यूनतम एक व्यक्ति आवेदन कर सकेंगे।

हज आवेदन करते समय पासपोर्ट की वैधता 10 जनवरी 2022 तक की होना अनिवार्य है‌।

रजिस्ट्रेशन शुल्क 300 प्रति आवेदक की दर से वेबसाइट https://www.hajcommittee.gov.in पर आनलाइन ई पेमेण्ट से अथवा आफलाइन वेबसाइट पर उपलब्ध पे-इन-स्लिप डाउनलोड कर हज आफ इण्डिया के स्टेट बैंक खाता संख्या-35398104789 HAJ PIJGRIM PROCESSING FEE अथवा यूनियन बैंक खाता संख्या-318702010406010 HAJ PIJGRIM PROCESSING FEE में जमा कराया जा सकेगा।

हज आवेदन में किसी प्रकार की कठिनाई आने पर आवेदक हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई के हैल्पलाइन नम्बर 022-22107070 (100 लाईन्स युक्त) आटोमेटड इंफार्मेशन सेन्टर पर सम्पर्क कर सकते है अथवा उप्र हज समिति के सीयूजी नम्बरों 7310103531, 7310103532, 7310103536, 7310103537, 7310103538, 7310103541, 7310103543 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

हज वेबसाइट

Haj Yatra के अधिक जानकारी के लिए आप http://haj.gov.in/ पर विजिट कर सकते है , यहा आपको इस से सम्बंधित जानकारी प्राप्त हो जायेंगी ।

Haj Website?

www.hajcommittee.gov.in

Haj Online Apply Website?

ह्ज वेबसाइट ?

http://haj.gov.in/

online Corona Report Check Website

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *