ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
उत्तर प्रदेश

UP News – बेटे-बहू नहीं दे रहे भोजन, बुढ़ापे में कैसे कटे जिंदगी

UP News – संतकबीरनगर मे नए तहसील भवन में मंगलवार को चल रहे संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे एक बुजुर्ग पति – पत्नि की पीड़ा देखने को मिली । बुजुर्ग पति पत्नि ने बताया कि उनके बेटे ने धोखे से संपत्ति बहू के नाम दान पत्र में लिखवा लिया । इसके बाद से बेटे ने उन बुजुर्ग मा और पिता को खाना तक देने से मना कर दिया ।

उनका सवाल यह था कि इस बुढ़ापा मे अगर कोई देखभाल ना करे या फिर खाने को ना दे तो यह बुढ़ापा कैसे कटेगा । समाधान दिवस में बैठे हर अधिकारी और कर्मचारी इन बुजुर्ग पति – पत्नि की बात सुनकर भाव-विभोर हो गये । सीडीओ और एसडीएम ने उनकी मदद के लिए भरोसा दिया है ।

UP News – Budhiya Mata Mandir Ki Kahani , Gorakhpur

आपको बता दे ये बुजुर्ग पति – पत्नि बखिरा क्षेत्र के खुखुंडा गांव के रहने वाले है , राम संवारे ( 78 ) अपनी पत्नि शिव दुलारी के साथ संतकबीरनगर मे चल रहे संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे और वहा अधिकारियो से अपनी पीड़ा बतायी ।  

बुजुर्ग ने बताया की उनका एक ही बेटा है जिसका नाम गनेश है , जिसकी शादी हो चुकी है और दो बेटीया और एक बेटा है । बुजुर्ग ने बताया कि उनके पास सवा बीघा जमीन है। जिसको उनके बेटे गनेश ने धोखे से अपने पत्नि के नाम करा दिया है और उनकी ना तो देखभाल करता है , ना ही खाने को देता है । बुजुर्ग ने एसडीएम से अनुरोध किया कि बेटे-बहू को निर्देशित किया जाए कि वह वृद्ध दंपत्ती को भोजन देने के साथ उनकी देखरेख करें। यदि ऐसा नहीं करते हैं, उनका भरण पोषण कौन करेगा और वह कहां जाएंगे व कैसे रहेंगे।

एसडीएम ने गनेश से फोन पर बात किया और कार्यालय बुलाया । एसओ बखिरा को निर्देशित किया गया है  कि पहले गनेश को समझाये अगर वह फिर भी ना माने तो उसके उपर धोखे से जमिन लिखवाने का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही किया जाये । एसडीएम ने कहा कि शासन के तरफ से निराश्रित लोगों की मदद की योजना संचालित है । बुजुर्ग पति पत्नि की मदद की जायेगी ।

रहे शहर के हर खबर से रुबरु , जुङे शहर और यहा के लोगो से , Subscribe करे Gorakhpur Regional News को , और पाये Gorakhpur Hindi News , Kushinagar News , Deoria News & Maharajganj News अपने Smartphone पर ।

फेसबुक पर जुङे

ट्विटर पर फालो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *