ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
देश

APJ Abdul Kalam Death Anniversary: जाने भारत के मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के टॉप 10 इंस्पिरेशनल क्वोट्स

APJ Abdul Kalam Death Anniversary: भारत ने 11वें राष्ट्रपति अवुल पकिर जैनुलाबदीन (एपीजे) अब्दुल कलाम की आज सातवीं पुण्यतिथि है। 15 अक्टूबर, 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में जन्मे ‘भारत के मिसाइल मैन‘ ने 2002 और 2007 के बीच भारत के 11वें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया।

कलाम साहब के विचार आज भी हमारे देश के युवाओ के लिए प्रेरणा है, मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जी का मानना है कि सफल और सुखी जीवन के लिए अपने सपने को हमेशा याद रखना चाहिए उन्हें हासिल करने की कोशिश में लगे रहना चाहिए। उनके अनुसार सपने वही देखते हैं जो उसे पाना चाहते हैं, कई बार इंसान को उसके सपनो से अधिक प्राप्त होता है। अगर आपको जीवन में सफल होना है तो आपको भी सपना देखना चाहिए। उन्होने ना सिर्फ अपने लिए सपना देखा या पुरा किया ब्लकि देश के लिए भी सपने देखे और लोगों को भी सपने देखना सिखाया। आज उनकी पुण्यतिथि (Dr APJ Abdul Kalam Death Anniversary) पर पुरा देश उन्हे याद कर रहा है।

वे एक महान विचारक, लेखक और वैज्ञानिक (Scientist) के साथ ही भारत के 11वें राष्ट्रपति रहे, आज भले ही डॉ एपीजे अब्दुल कलाम हम सभी के बीच नहीं हैं। लेकिन उनका आदर्शों भरा जीवन देश के हर युवा के लिए प्रेरणादायक है। उनका देश की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान है और रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के साथ भी उन्होने काम किया है। भारत में हर कोई उन्हें मिसाइल मैन के नाम से भी जानता है।

Dr. APJ Abdul Kalam Death Anniversary
Dr. APJ Abdul Kalam Death Anniversary

उनका जन्म तमिलनाडु के रामेश्वरम् में 15 अक्टूबर 1931 को हुआ। डॉ. कलाम के जीवन में कई चीजों का अभाव था, इसके बावजूद वे आगे बढ़ते रहे। उनके विचारों ने युवाओं को एक नई प्रेरणा दी है। जानिए डॉ. कलाम के कुछ खास विचार, जिन्हें अपनाने से हमारी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

APJ Abdul Kalam Inspiring Quotes on his Death Anniversary

  • पहली बार जितने के बाद आराम नहीं करना चाहिए, क्योंकि अगर हम दूसरी बार हार गए तो सब यही कहेंगे कि पहली सफलता भाग्य से मिली थी।
  • अगर जितने का संकल्प मजबूत है तो हार हम पर हावी नहीं हो सकती।
  • सपने वह नहीं होते जो हम सोते में देखते हैं, बल्कि सपने वह होते हैं जो हमें सोने ही न दें।
  • अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो, तो सबसे पहले सूरज की तरह जलो।
  • हमें जीवन में कभी किसी से हार नहीं माननी चाहिए और समस्या को हमें हराने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।
  • विज्ञान मानवता के लिए एक खूबसूरत तोहफा है, हमें इसे बिगाड़ना नहीं चाहिए।
  • जानें कि आप कहां जा रहे हैं, दुनिया में सबसे बड़ी बात यह नहीं जानना है कि हम कहां खड़े हैं, हम किस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
  • जीवन में सुखों का महत्व तभी समझ आता है, जब ये सुख परेशानियों से गुजरने के बाद मिलते हैं।
  • हम सबके पास एक जैसी प्रतिभा नहीं है, लेकिन अपनी प्रतिभाओं को विकसित करने के अवसर सभी के पास बराबर हैं।
  • सपने देखना जरूरी है, लेकिन सपने देखकर ही उसे हासिल नहीं किया जा सकता। सबसे ज्यादा जरूरी है कि जिंदगी में खुद के लिए कोई लक्ष्य तय करना।
APJ Abdul Kalam Death Anniversary
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: जाने भारत के मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के टॉप 10 इंस्पिरेशनल क्वोट्स 4

कलाम जी को भारत के मिसाइल मैन के रूप में पहचान मिली, लेकिन इतनी बड़ी उपलब्धि को बाद भी उनकी विनम्रता ने लोगों का दिल जीता। उन्हें पद्मश्री और पद्मविभूषण तो पहले ही मिल चुके थे, 1997 में उन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया, फिर साल 2002 में वे भारत के राष्ट्रपति तक बने, लेकिन उनका स्वभाव फिर भी सरल था।