ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
सरकारी नौकरी

CBI Recruitment 2026: सेंट्रल बैंक में 10वीं पास के लिए बंपर भर्ती, आज ही करे ऑनलाइन आवेदन

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI Bank) में कर्मचारी भर्ती की आवेदन प्रक्रिया फिर से एक बार शुरु किया जा रहा है, अगर आप 10वीं पास है और बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक अच्छी खबर साबित हो सकती है।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने सफाई कर्मचारी सह अधीनस्थ-कर्मचारी और अधीनस्थ कर्मचारी भर्ती 2026-25 के लिए एक और मौका प्रदान किया है। इच्छुक उम्मीदवार 21 से 27 जून के बीच आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए CBI की आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर करियर सेक्शन में एक्टिव लिंक के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन शुल्क 850 रुपये है, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 175 रुपये रखा गया है।

नौकरी की चाह रखने वालों के लिए सुनहरा अवसर

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में काम करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सफाई कर्मचारी सह अधीनस्थ-कर्मचारी और/या अधीनस्थ कर्मचारी पदों पर कुल 484 रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया को फिर से शुरू करने की घोषणा की है। इससे पहले, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 दिसंबर 2026 से 9 जनवरी 2026 तक संचालित की गई थी।

Central Bank of India Safai Karamchari Online Form 2026
CBI Recruitment 2026: सेंट्रल बैंक में 10वीं पास के लिए बंपर भर्ती, आज ही करे ऑनलाइन आवेदन 3

Central Bank Of India Recruitment Apply online: ऐसे करें आवेदन

जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे CBI की आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर करियर सेक्शन में एक्टिव किए गए लिंक के माध्यम से आवेदन पेज पर जा सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया में पहले पंजीकरण करना होगा, फिर पंजीकृत विवरणों से लॉग-इन कर आवेदन जमा करना होगा। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यमों से भरा जा सकता है।

पात्रता मानदंड

इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार पात्र हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की हो। आवेदन के समय उम्मीदवार की आयु 31 मार्च 2026 को 18 वर्ष से कम और 26 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • आवेदन की शुरुआत: 21 जून 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 27 जून 2026
StateNumber
Maharashtra118
Delhi21
Chhattisgarh14
Madhya Pradesh24
Uttar Pradesh78
Rajasthan55
Odisha2
Jharkhand20
Bihar76
Gujarat76
Total484

अधिक जानकारी

अधिक जानकारी और अन्य विवरणों के लिए उम्मीदवारों को सेंट्रल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती अधिसूचना पढ़नी चाहिए।

अन्य खबरो के लिए यहा क्लिक करे:-