ताज़ा ख़बर
Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
उत्तर प्रदेश

बिहार से यू.पी.आ रहे बाइक सवारों को जब पुलिस ने रोका तो, जाने क्या हुआ?

बिहार से यू.पी. में प्रवेश कर रहे तीन बाइक सवारों को जब देवरिया के धुसवा पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों के रोकने व पूछताछ करने पर वे लोग पुलिसकर्मियों से उलझ गए और गाली गलौज देते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। और मनबढ़ों ने पुलिसकर्मियों को गाली गलौज देते हुए उनके वर्दी को भी फाड़ दीया। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ आपदा अधिनियम सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जबकि पुलिस एक आरोपित समेत दो को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।

आप को बता दे की सदर कोतवाली में तैनात साहसी पुलिसकर्मी कांस्टेबल अनिल सिंह और कांस्टेबल रितेश सोनकर की ड्यूटी बिहार यूपी बार्डर के धुसवा पिकेट पर थी। इसी बीच मंगलवार की रात तीन युवक बिहार से यू.पी. में प्रवेश कर रहे थे। तभी वहाँ तैनात पुलिसर्किमयों ने बाइक सवारों को रोका तो वह हंगामा करने लगे। आरोप है कि पुलिस ने सीमा सील होने का बात कर-कर के उन्हें वहाँ से वापस जाने को कहा तो वे लोगआक्रोशित होकर दोनों पुलिसर्किमयों से मारपीट करने लगे। और मनबढ़ों ने सिमा पर तैनात पुलिसकर्मियों से मारपीट के दौरान उनकी वर्दी भी फाड़ दी।

सिमा पर तैनात पुलिसकर्मियों ने इस घटना की सूचना तुरंत कोतवाली में दी , इस घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली, रामपुर कारखाना और तरकुलवा पुलिस घटना स्थल पर तुरंत पहुंची।और पुलिस ने एक हमलावर समेत दो लोगों को हिरासत में भी ले लिया।

गिरफ्तारी के बाद हमलावरों का क्या हुआ|

मामले में कोतवाली पुलिस ने घायल कांस्टेबल अनिल सिंह की तहरीर पर राणाविश्व विक्रम सिंह पुत्र अम्बरीश सिंह निवासी मठिया विजयीपुर वर्तमान पता पेड़ा गली कोतवाली देवरिया, छोटे उर्फ बलराम पांडे निवासी बड़हरा थाना विजयीपुर गोपालगंज बिहार और विशाल उपाध्याय पुत्र कृष्णा उपाध्याय निवासी धुसवा के विरुद्ध धारा 186, 332, 353, 504 ,506, 188, 277 आईपीसी और 7 सीएलए एक्ट, 51 बी आपदा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 

क्षेत्राधिकारी सदर निष्ठा उपाध्याय ने बताया कि हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। एक हमलावर सहित दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 


News Title:-बिहार से यू.पी. आ रहे बाइक सवारों को जब पुलिस ने रोका तो, जाने क्या हुआ ?

रहे शहर के हर खबर से रुबरु , जुङे शहर और यहा के लोगो से , Subscribe करे Gorakhpur Regional News को , और पाये Gorakhpur Hindi News , Kushinagar News – , Deoria News & Maharajganj News के साथ ही Tech News , Movie News , International News , Educational News , Economical News , Job Postings अपने Smartphone पर । आप हमसे फेसबुक पर जुङ सकते है साथ ही ट्विटर पर फालो भी कर सकते है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *