• Home
  • देवरिया
  • अज्ञात बदमाशों ने शिक्षक को घर से बुलाकर मारी गोली, जांच मे जुटी पुलिस

अज्ञात बदमाशों ने शिक्षक को घर से बुलाकर मारी गोली, जांच मे जुटी पुलिस

Deoria News
You Can Rate this Post 5 Star post

देवरिया : देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के पड़री तिवारी गांव के पास अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।

सोमवार की सुबह रास्ते से गुजर रहे लोगों ने शव को देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही छानबीन शुरू कर दी।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के पड़री बनमाली गांव के रहने वाले रामबालक चौहान पुत्र जनेसर चौहान को अज्ञात बदमाशों ने रविवार की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी। घटना भटनी-महादहा रोड के पड़री तिवारी गांव के बाहर हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार जिस युवक की हत्या हुई है वह एक प्राइवेट कॉलेज में शिक्षक थे। रात को किसी द्वारा फोन कर बुलाने पर वह बाइक से घर से निकले थे ।

सोमवार सुबह करीब छह बजे कोतवाली पुलिस को गांव वालो ने इस घटना की जानकारी दी। मौत की खबर मिलते ही युवक के परिवार में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र ने  मौके पहुंच कर घटना की जानकारी ली। इसके साथ ही हत्याकांड का खुलासा करने का निर्देश पुलिस को दिया।

Deoria News

Releated Posts

देवरिया के सतीश ने यूट्यूब के कमाई से खरीदी करोडों की कार, कीमत सुन उड़ जाएंगे आपके होश

Satish K Videos New Car: देवरिया के प्रसिद्ध यूट्यूबर सतीश कुशवाहा ने हाल ही में अपनी ड्रीम कार…

ByByPrabhat Singh Jan 29, 2024

हेतिमपुर नगर पंचायत में राम-जानकी मंदिर के मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा हेतु पंच-दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ

देवरिया जनपद के हेतिमपुर नगर पंचायत के अंतर्गत आने वाले वार्ड संख्या एक यानि डॉ. भीमराव अंबेडकर नगर…

ByByPrabhat Singh Jan 18, 2024

Deoria News : मूर्ति विसर्जन के दौरान BJP विधायक की गाड़ी पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

देवरिया: देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के परानपुर गांव के पास सोमवार की शाम सलेमपुर भाजपा…

ByByPrabhat Singh Nov 17, 2020

देवरिया सीडीओ की गाड़ी को ट्र्क ने मारा ठोकर, बाल-बाल बचे

देवरिया : देवरिया मे हो रहे चुनाव का जायजा लेने निकले देवरिया सीडीओ सीडीओ शिव शरप्पा जीएन मंगलवार…

ByByPrabhat Singh Nov 3, 2020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *