• Home
  • गोरखपुर
  • कमिश्नर कैंप ऑफिस और सदर तहसील 48 घंटे के लिए सील

कमिश्नर कैंप ऑफिस और सदर तहसील 48 घंटे के लिए सील

tehsil sadar gorakhpur
You Can Rate this Post 5 Star post

गोरखपुर : गोरखपुर शहर मे कोरोना वायरस का संक्रमण अब बहुत ही तेजी से फैल रहा है, बिते पिछले दो दिनो मे शहर मे कोरोना पाजिटिव मरीजो की संख्या मे भारी इजाफा हुआ है । रविवार को कमिश्नर कैंप कार्यालय में सात और सदर तहसील में नायब तहसीलदार व गार्ड में कोरोना संक्रमण मिलने के बाद दोनों जगहों को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। 

सदर एसडीएम / जॉइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि तहसील सदर कार्यालय परिसर में नायब तहसीलदार और तहसील सदर के सुरक्षा गार्ड कोरोना संक्रमित पाए गये है।शासन के निर्देशानुसार कार्यालय परिसर को 48 घण्टे के लिए सील कर दिया गया है। कार्यालय में सभी बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश निषेध रहेगा तथा सभी कर्मचारी एवं स्टाफ़ अपने कार्य का सम्पादन अपने-अपने घर से करेंगे। नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में सैनेटाइजेशन का कार्य अगले 48 घण्टे तक किया जाएगा।

कमिश्नर कैंप कार्यालय में कमिश्नर के पीए के बाद सात और अन्य में कोरोना संक्रमण मिला है। इन लोगो मे संक्रमण मिलने के बाद हड़कपं मच गया है। यहां के ऐसे कर्मचारी और अधिकारी जो दोनों संक्रमित से सम्पर्क में आए हैं उन सभी का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। 

Gorakhpur News

Gorakhpur

गोरखपुर न्यूज़

Releated Posts

कल से रद्द होंगी 24 ट्रेनें! गोरखपुर–आनंद विहार एक्सप्रेस भी बंद, देखें पूरी लिस्ट

Cancelled Train List: 1 दिसंबर से ठंड और कोहरे के कारण 24 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।…

ByByPrabhat Singh Nov 30, 2025

कैबिनेट मंत्री के बेटे के साथ साइबर फ्रॉड, जालसाज़ ने UPI के जरिए खाते से उड़ाए पैसे

Gorakhpur Hindi News: गोरखपुर में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के बेटे के साथ बड़ा साइबर फ्रॉड हुआ…

ByByPrabhat Singh Nov 29, 2025

गोरखपुर बीएड कॉलेज लिस्ट 2025: Gorakhpur B.Ed. College List

Gorakhpur B.Ed. College List 2025: हमने गोरखपुर जिले और आस-पास के जिलो के छात्र और छात्राओ के मदद…

ByByPrabhat Singh Feb 8, 2025

UP D.EL.ED. (BTC) Colleges in Gorakhpur 2025: Gorakhpur D.EL.ED. (BTC) College List

UP D.EL.ED. (BTC) Colleges in Gorakhpur 2025: आप में से बहुत सारे छात्र जो DELED यानि BTC करना…

ByByPrabhat Singh Jan 28, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *