• Home
  • गोरखपुर
  • आईपीएल में सट्टा लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, गोरखपुर में दो गिरफ्तार

आईपीएल में सट्टा लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, गोरखपुर में दो गिरफ्तार

IPL Betting
You Can Rate this Post 5 Star post

गोरखपुर : गोरखपुर एसटीएफ ने आईपीएल में सट्टा लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है ।

आईपीएल में सट्टा लगाने वाले गिरोह के दो सदस्यों को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर उनके पास से 86 हजार रुपये, पांच मोबाइल, रजिस्टर और चेक बरामद हुए हैं।

पुछताछ मे पता चला है कि इस गिरोह का सरगना कानपुर का रहने वाला है। एसटीएफ ने इसकी सूचना कानपुर पुलिस को दी है। 

एसटीएफ द्वारा पकड़े गए आरोपियों की पहचान गीता प्रेस के पास रहने वाले प्रशांत जायसवाल और पादरीबाजार के मोहनापुर निवासी विवेक चौधरी के रूप में हुई है।

एसटीएफ के मुताबिक, आईपीएल में सट्टा लगाने वाले गिरोह के शहर में सक्रिय होने की सूचना मिली थी। इसके बाद ही टीम सर्विलांस की मदद से छानबीन कर रही थी।

मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह ने शुक्रवार की रात शाहपुर क्षेत्र के ईस्टर्नपुर मोहल्ले में स्थित रामप्रताप यादव के मकान में छापा डाला।

इस दौरान मौका पाकर प्रशांत ने डिब्बा फोन फारमेट कर दिया। एसटीएफ इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह ने शाहपुर थाने में प्रशांत व विवेक चौधरी के खिलाफ 13 जुआ अधिनियम और साक्ष्य मिटाने का केस दर्ज किया है। रजिस्टर में मिले नाम और मोबाइल नंबर के जरिए गिरोह के दूसरे सदस्यों की तलाश चल रही है।

Releated Posts

कल से रद्द होंगी 24 ट्रेनें! गोरखपुर–आनंद विहार एक्सप्रेस भी बंद, देखें पूरी लिस्ट

Cancelled Train List: 1 दिसंबर से ठंड और कोहरे के कारण 24 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।…

ByByPrabhat Singh Nov 30, 2025

कैबिनेट मंत्री के बेटे के साथ साइबर फ्रॉड, जालसाज़ ने UPI के जरिए खाते से उड़ाए पैसे

Gorakhpur Hindi News: गोरखपुर में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के बेटे के साथ बड़ा साइबर फ्रॉड हुआ…

ByByPrabhat Singh Nov 29, 2025

गोरखपुर बीएड कॉलेज लिस्ट 2025: Gorakhpur B.Ed. College List

Gorakhpur B.Ed. College List 2025: हमने गोरखपुर जिले और आस-पास के जिलो के छात्र और छात्राओ के मदद…

ByByPrabhat Singh Feb 8, 2025

UP D.EL.ED. (BTC) Colleges in Gorakhpur 2025: Gorakhpur D.EL.ED. (BTC) College List

UP D.EL.ED. (BTC) Colleges in Gorakhpur 2025: आप में से बहुत सारे छात्र जो DELED यानि BTC करना…

ByByPrabhat Singh Jan 28, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *