ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
उत्तर प्रदेश

शराब और बीयर की बिक्री को लेकर बड़ी खबर आ रही है सामने

शराब और बीयर की बिक्री जल्‍द हो सकती है शुरू , जैसा कि आप सभी जानते है उत्तर प्रदेश और पुरे देशभर मे कोरोना वायरस की वजह से लाकडाउन किया गया है । वैसे ही उत्तर प्रदेश मे कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन अभी जारी है ।

इस लाकडाउन की वजह से शराब के ठेके और दुकानें भी बंद हैं , आपको बता दे शराब को लेकर उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है । उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शराब और बीयर के उत्पादन की अनुमति प्रदान कर दी है । ऐसी संभावना है कि समीक्षा के बाद यूपी में जल्द ही शराब और बीयर की दुकान खोलने के भी आदेश जारी हो सकते हैं ।

उत्तर प्रदेश में 23 दिनों से बंद शराब और बीयर का उत्पादन जल्द शुरू होगा, जिसके लिए योगी सरकार ने अनुमति दे दी है। फुटकर संचालन को सुचारु करने से पहले आसवनियों (डिस्टलरी) में 20 अप्रैल से उत्पादन होगा, जिसे वहीं रखा जाएगा। उसकी बिक्री नहीं होगी, क्योंकि इसके लिए अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है।

औद्योगिक व राजस्व नुकसान को देखते हुए उत्पादन पुन: शुरू करने का निर्देश गुरुवार को जारी किया गया है। आबकारी आयुक्त पी. गुरुप्रसाद का कहना है कि शराब व बीयर का स्टाक बनाया जाएगा, ताकि तीन मई को लॉकडाउन खत्म होता है तो बाजार में उसकी आपूर्ति आसानी से की जा सके।

नोट – अभी इसकी बिक्री नहीं होगी, क्योंकि इसके लिए अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है। अभी सिर्फ उत्पादन के लिए आदेश दिये गये है ।

रहे शहर के हर खबर से रुबरु , जुङे शहर और यहा के लोगो से , Subscribe करे Gorakhpur Regional News को , और पाये Gorakhpur Hindi News , Kushinagar News – , Deoria News & Maharajganj News के साथ ही Tech News , Movie News , International News , Educational News , Economical News , Job Postings अपने Smartphone पर ।

फेसबुक पर जुङे

ट्विटर पर फालो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *