ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में महंगी हुई शराब, जानें- सरकार ने कितना बढ़ाया दाम

यूपी में महंगी हुई शराब, उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को बड़ा फैसला लेते हुए शराब को महंगा कर दिया है। सरकार के इस फैसले से करीब 2070 करोड़ रुपये का अतिरिक्त रेवन्यू होने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने कैबिनेट बैठक में लॉकडाउन के दौरान हुई राजस्व हानि की भरपाई में मदद के लिए शराब, पेट्रोल और डीजल पर लागू मूल्यवर्द्धित कर ( VAT ) में बढ़ोत्तरी की है। यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि पेट्रोल और डीजल के दामो मे बढोत्तरी की गई है। इसके अलावा यूपी में अब शराब भी महंगी हो गई है। 

देशी शराब के दामो मे बढोत्तरी
  • 180 एमएल तक 10 रुपये की बढोत्तरी
  • 500 एमएल तक 20 रुपये की बढोत्तरी
  • 500 एमएल से अधिक 30 रुपये की बढोत्तरी
विदेशी शराब (रेगुलर)  का रेट बढोत्तरी
  • 180 एमएल तक 20 रुपये की बढोत्तरी
  • 180 एमएल से 500 एमएल तक 30 रुपये की बढोत्तरी
  • 500 एमएल से अधिक पर 50 रुपये की बढोत्तरी
विदेशी शराब (प्रीमियम)  का रेट बढोत्तरी
  • 180 एमएल तक 100 रुपये की बढोत्तरी
  • 500 एमएल तक 200 रुपये की बढोत्तरी
  • 500 एमएल से अधिक 400 रुपये की बढोत्तरी
क्यो हुई शराब के दामो मे बढ़ोतरी

कैबिनेट की मीटिंग के बाद हुई प्रेस कॉन्फेंस में बताया गया कि लॉकडाउन के चलते यूपी में बड़ी मात्रा में अवैध शराब बनने लगी। लॉकडाउन के दौरान 80 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद की गई। ऐसे में अवैध शराब पीने और उसे जान जाने का खतरा बना हुआ था, जिसके चलते सरकार ने यह फैसला किया कि शराब की कीमतों में बढ़ोतरी की जाए। 


रहे शहर के हर खबर से रुबरु , जुङे शहर और यहा के लोगो से , Subscribe करे Gorakhpur Regional News को , और पाये Gorakhpur Hindi News , Kushinagar News – , Deoria News & Maharajganj News के साथ ही Tech News , Movie News , International News , Educational News , Economical News , Job Postings अपने Smartphone पर । आप हमसे फेसबुक पर जुङ सकते है साथ ही ट्विटर पर फालो भी कर सकते है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *