• Home
  • गोरखपुर
  • वीडियो काल पर बेटे की मौत देख तड़प उठे घरवाले , फोन कर बोला- परेशान हूं

वीडियो काल पर बेटे की मौत देख तड़प उठे घरवाले , फोन कर बोला- परेशान हूं

वीडियो काल
You Can Rate this Post 5 Star post

वीडियो काल पर बेटे की मौत देख तड़प उठे घरवाले , जिला गोरखपुर के गीडा इलाके के पिपरौली कस्बे से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी है । यहां एक युवक ने सऊदी से वीडियो कॉल करके अपने परिजनों को परेशान होने की बात बताई , जब तक उसके परिजन कुछ सोच समझ पाते और उसे समझाते तब-तक उसने रस्सी से फंदा बनाकर उससे लटक गया। इस पूरी घटना को परिजनों ने लाइव देखा।

मिली जानकारी के अनुसार पिपरौली कस्बा निवासी स्व. मोहम्मद मोबिन के 27 वर्षीय पुत्र तफसीर आलम की मई 2019 में शादी हुई थी। सात माह पहले सऊदी अरब के रियाद शहर में नौकरी करने गया था।

तफसीर आलम ने सोमवार की शाम वीडियो कॉल किया और घरवालों से बातचीत करने लगा। इसी दौरान उसने परेशान होने की बात बताकर खुदकुशी कर ली। आपको बता दे , मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।

तरकुल्हा माता मंदिर कहाँनी , चौरी-चौरा , गोरखपुर

मृतक द्वारा यह कदम उठाये जाने की वजह से उसका पुरा परिवार सदमे मे है , मृतक के परिजनो ने लोगों ने बताया कि मृतक कुछ दिनों से अवसाद ग्रसित हो गया था। इस घटना के संदर्भ में चौकी प्रभारी पीपरोली धर्मवीर सिंह से पूछने पर उन्होंने घटना की पुष्टि की। वीडियो काल पर लाइव सुसाइड से परिवार वाले सदमे में हैं और पुलिस से शव को मंगाने की गुहार लगाई है। |

Web Title :- वीडियो काल पर बेटे की मौत देख तड़प उठे घरवाले , फोन कर बोला- परेशान हूं |

रहे शहर के हर खबर से रुबरु , जुङे शहर और यहा के लोगो से , Subscribe करे Gorakhpur Regional News को , और पाये Gorakhpur Hindi News , Kushinagar News – , Deoria News & Maharajganj News के साथ ही Tech News , Movie News , International News , Educational News , Economical News , Job Postings अपने Smartphone पर ।

फेसबुक पर जुङे

ट्विटर पर फालो करे

Releated Posts

कल से रद्द होंगी 24 ट्रेनें! गोरखपुर–आनंद विहार एक्सप्रेस भी बंद, देखें पूरी लिस्ट

Cancelled Train List: 1 दिसंबर से ठंड और कोहरे के कारण 24 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।…

ByByPrabhat Singh Nov 30, 2025

कैबिनेट मंत्री के बेटे के साथ साइबर फ्रॉड, जालसाज़ ने UPI के जरिए खाते से उड़ाए पैसे

Gorakhpur Hindi News: गोरखपुर में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के बेटे के साथ बड़ा साइबर फ्रॉड हुआ…

ByByPrabhat Singh Nov 29, 2025

गोरखपुर बीएड कॉलेज लिस्ट 2025: Gorakhpur B.Ed. College List

Gorakhpur B.Ed. College List 2025: हमने गोरखपुर जिले और आस-पास के जिलो के छात्र और छात्राओ के मदद…

ByByPrabhat Singh Feb 8, 2025

UP D.EL.ED. (BTC) Colleges in Gorakhpur 2025: Gorakhpur D.EL.ED. (BTC) College List

UP D.EL.ED. (BTC) Colleges in Gorakhpur 2025: आप में से बहुत सारे छात्र जो DELED यानि BTC करना…

ByByPrabhat Singh Jan 28, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *