• Home
  • गोरखपुर
  • महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज गोरखपुर मे बना सेनेटाइजर , जाने इसके बारे मे

महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज गोरखपुर मे बना सेनेटाइजर , जाने इसके बारे मे

महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज
You Can Rate this Post 5 Star post

महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज जंगल धूसड़ में तैयार हो रहा सेनेटाइजर लोगों के घर तक पहुंचाया जा रहा है । कोरोना की इस जंग मे यह सेनेटाइजर आपके साथ हथियार बनकर काम करेगा ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के शहर गोरखपुर के उनके कालेज महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज जंगल धूसड़ में छात्रो के सहयोग से सेनेटाइजर बनकर तैयार हो गया है ।  सोमवार को कॉलेज के गोद लिए गांव मंझरियां में सेनेटाइजर का वितरण हुआ। कॉलेज की केमेस्ट्री लैब में तैयार सेनेटाइजर की सौ—सौ मिलीलीटर की पैकिंग तैयार की गई है। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. प्रदीप राव ने बताया है कि कोरोना से बचाव के लिए पब्लिक को फ्री में सेनेटाइजर उपलब्ध कराए जाएंगे। 

गाव के लोगो को सेनेटाइजर देने के साथ – साथ गांव के लोगों से बार-बार हाथ धोने, सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करने और लॉकडाउन में घर से बाहर न निकलने का सुझाव दिया गया , और उनसे आग्रह किया गया कि वे ज्यादा से ज्यादा घर मे ही रहे और साफ – सफाई पर ज्यादा ध्यान दे ।

सेनेटाइजर बनाने के लिए कॉलेज के मनीष कुमार त्रिपाठी और बीएचयू में केमिस्ट्री डिपार्टमेंट के डॉ.वी.रामानाथन के प्रयास से सेनेटाइजर बनाने का काम शुरू हो गया ।

डॉ.रामानाथन ने डा.प्रदीप राव को सैनिटाइजर बनाने की विधि बताई। डॉ. वी रामानाथन के ​निर्देशन में रिसर्च कर रहे मनीष त्रिपाठी लॉक डाउन के पहले गोरखपुर में थे। डॉ. रामानाथन ने बताया कि मनीष आसानी से सेनेटाइजर बना सकते हैं। कॉलेज के हॉस्टल में शिफ्ट होकर उन्होंने काम शुरू कर दिया। कालेज के सुबोध मिश्र, विनय कुमार सिंह, नीलांक राव और ओमप्रकाश निषाद लैब में सहयोगी बने। सबकी मेहनत से सोमवार सुबह तक सौ-सौ एमएल की ढाई सौ शीशी सैनिटाइजर तैयार हुए।

WHO के मानको का पालन करता है यह सेनेटाइजर

मनीष का कहना है कि इस सेनेटाइजर में आइसोप्रोफाइल अल्‍कोहल,हाइड्रोजन पाराक्‍साइड और ग्‍लीसरॉल मिलाया गया है। सैनिटाइजर को बनाने में World Health Organization ( WHO ) के मानकों का पालन गया है। कालेज की लैब में सैनिटाइजर बनाने के लिए रसायन तो उपलब्‍ध थी ही साथ मे पैकिंग के लिए गोरक्षपीठ के महंत दिग्विजयनाथ , आयुर्वेदिक चिकित्‍सालय के अधीक्षक डा.डीपी सिंह के पास मौजूद 100 एमएल की शीशी काम आई। वह इन शीशियों का इस्तेमाल आयुर्वेदिक हेयर ऑयल की पैकिंग में करते हैं। डॉ.प्रदीप राव ने डॉ.डीपी सिंह से बात की तो उन्होंने पैकिंग के लिए शीशी उपलब्ध करा दी। सोमवार को मंझरियां में घर-घर सेनेटाइजर का वितरण सफल किया गया ।

News Title :- महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज गोरखपुर मे बना सेनेटाइजर

रहे शहर के हर खबर से रुबरु , जुङे शहर और यहा के लोगो से , Subscribe करे Gorakhpur Regional News को , और पाये Gorakhpur Hindi News , Kushinagar News – , Deoria News & Maharajganj News के साथ ही Tech News , Movie News , International News , Educational News , Economical News , Job Postings अपने Smartphone पर ।

फेसबुक पर जुङे

ट्विटर पर फालो करे

Releated Posts

कल से रद्द होंगी 24 ट्रेनें! गोरखपुर–आनंद विहार एक्सप्रेस भी बंद, देखें पूरी लिस्ट

Cancelled Train List: 1 दिसंबर से ठंड और कोहरे के कारण 24 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।…

ByByPrabhat Singh Nov 30, 2025

कैबिनेट मंत्री के बेटे के साथ साइबर फ्रॉड, जालसाज़ ने UPI के जरिए खाते से उड़ाए पैसे

Gorakhpur Hindi News: गोरखपुर में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के बेटे के साथ बड़ा साइबर फ्रॉड हुआ…

ByByPrabhat Singh Nov 29, 2025

गोरखपुर बीएड कॉलेज लिस्ट 2025: Gorakhpur B.Ed. College List

Gorakhpur B.Ed. College List 2025: हमने गोरखपुर जिले और आस-पास के जिलो के छात्र और छात्राओ के मदद…

ByByPrabhat Singh Feb 8, 2025

UP D.EL.ED. (BTC) Colleges in Gorakhpur 2025: Gorakhpur D.EL.ED. (BTC) College List

UP D.EL.ED. (BTC) Colleges in Gorakhpur 2025: आप में से बहुत सारे छात्र जो DELED यानि BTC करना…

ByByPrabhat Singh Jan 28, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *