ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
टेक

Tech News : स्टेशन पर बार कोड स्कैन करते ही बुक होगा रेल टिकट

Tech News | अब बिना लाइन में लगे सिर्फ बार कोड स्कैन करने से मिलेगा रेल टिकट। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन के अनुसार एक प्रतिशत यात्री भी यूटीएस (अनरिजर्व टिकट सिस्टम) ऐप के द्वारा जनरल टिकट नहीं बुक करते हैं। इस परेशानी को दूर करने के लिए पूर्वोत्तर रेल प्रशासन ने यात्रियों को ऐप के माध्यम से रेल परिषद में ही रेल टिकट बुक करने की सुविधा दे दी है। इसके लिए यात्रियों को गेट या काउंटर के पास लगे बारकोड स्कैनर को अपने मोबाइल फोन से स्कैन करना होगा और टिकट बुक हो जाएगा।

फिलहाल मैं इज्जतनगर मंडल के ए क्लास श्रेणी के स्टेशन पर यह सुविधा मिलने लगी है। पूर्वोत्तर रेलवे के कुछ प्रमुख स्टेशनों जैसे गोरखपुर लखनऊ छपरा जंक्शन पर इसका ट्रायल चल रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे के अनुसार जल्द ही यह सुविधा ए क्लास श्रेणी के और ए कैटेगरी के स्टेशनों पर उपलब्ध हो जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे के अनुसार प्रथम चरण में ए क्लास और ए क्लास के अलावा बी व कुछ डी क्लास के स्टेशनों पर यह सुविधा जल्दी ही उपलब्ध हो जाएंगे। पूर्वोत्तर रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार कुल 65 स्टेशनों पर यह सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।

पूर्वोत्तर रेलवे यह सुविधा 16 अक्टूबर 2018 से मोबाइल यूटीएस ऐप के माध्यम से यह सुविधा उपलब्ध करा रही है। लेकिन लोगों में इस जानकारी का अभाव होने के कारण कहे या सिस्टम की खामी, जो अब तक आम यात्रियों का रुझान इस सुविधा के प्रति नहीं बढ़ रहा है।

Tech News Team ( Gorakhpur regional news )

एप में पहले यह सुविधा

  • स्टेशन परिसर से 15 मीटर के दायरे में बुक नहीं होते टिकट। 
  • स्टेशन के पांच किमी के दायरे में बुक होते जनरल टिकट।
  • स्टेशन के दो किमी के दायरे में बनता है प्लेटफार्म टिकट।
  • एप से बुक टिकट सेव नहीं होते, स्क्रीन शॉट संभव नहीं।
  • यात्रा पूरी होते ही यह टिकट अपने आप समाप्त हो जाता है।
  • मोबाइल एप से बुक टिकट का किराया वापस नहीं होता।

रहे शहर के हर खबर से रुबरु , जुङे शहर और यहा के लोगो से , Subscribe करे Gorakhpur Regional News को , और पाये Gorakhpur Hindi News , Kushinagar News – , Deoria News & Maharajganj News अपने Smartphone पर ।

Join on Facebook

Fallow on Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *