• Home
  • देवरिया
  • हेतिमपुर नगर पंचायत में राम-जानकी मंदिर के मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा हेतु पंच-दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ

हेतिमपुर नगर पंचायत में राम-जानकी मंदिर के मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा हेतु पंच-दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ

Ram Janki Mandir Hetimpur
4.5/5 - (2 votes)

देवरिया जनपद के हेतिमपुर नगर पंचायत के अंतर्गत आने वाले वार्ड संख्या एक यानि डॉ. भीमराव अंबेडकर नगर (बरमेहिया) में राम-जानकी मंदिर की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा हेतु 5 दिनो का यज्ञ शुभारंभ हो रहा है।

बुधवार की सुबह, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का यज्ञ के लिए उत्साह देखने को मिला । राम-जानकी मंदिर के मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा हेतु पंच-दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। जिसमेन सुबह 11 बजे से भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

Ram Janki Mandir Hetimpur

इस कलश यात्रा में हाथी, घोड़े, गाजे-बाजे के साथ भगवान राम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के लिए यज्ञ की शुरुआत हुई। जय सिया राम और जय श्री राम के जयकारों ने महौल को भक्तिमय बना दिया।

गांव और आस पास के कई गांवो से सैकड़ों लड़कियो ने इस कलश यात्रा में कलश उठाने के लिए भाग लीं। कलश यात्रा ने यज्ञ स्थल से ग्राम सभा का दौरा किया और फिर डुमरी एकलाख के माध्यम से हेतिमपुर छोटी गंडक नदी के घाट पर पहुंची।

Ram janki Mandir Abdul Kalam Nagar Hetimpur

यहां, यज्ञाचार्य ने वेद मंत्रों के साथ कलश में जल भरकर पुनः कलश यात्रा को यज्ञ स्थल लौटाया। इसके बाद विधि-विधान के साथ यज्ञमंडप में कलश स्थापित किया गया।

इस महत्वपूर्ण क्षण में पुजारी रामधनी जी, त्रिभुवन सिंह, अजय, श्री प्रकाश, समाज सेवी रितेश चन्द, भाजपा नेता जगदम्बा लाल श्रीवास्तव, निरज गुप्ता, सानू, रतन पाल सिंह, पारस विश्वकर्मा, प्रिंस सिंह, अरविंद, अशोक सिंह, सत्यव्रत साहू आदि लोग उपस्थित थे।

Releated Posts

देवरिया के सतीश ने यूट्यूब के कमाई से खरीदी करोडों की कार, कीमत सुन उड़ जाएंगे आपके होश

Satish K Videos New Car: देवरिया के प्रसिद्ध यूट्यूबर सतीश कुशवाहा ने हाल ही में अपनी ड्रीम कार…

ByByPrabhat SinghJan 29, 2024

Deoria News : मूर्ति विसर्जन के दौरान BJP विधायक की गाड़ी पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

देवरिया: देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के परानपुर गांव के पास सोमवार की शाम सलेमपुर भाजपा…

ByByPrabhat SinghNov 17, 2020

देवरिया सीडीओ की गाड़ी को ट्र्क ने मारा ठोकर, बाल-बाल बचे

देवरिया : देवरिया मे हो रहे चुनाव का जायजा लेने निकले देवरिया सीडीओ सीडीओ शिव शरप्पा जीएन मंगलवार…

ByByPrabhat SinghNov 3, 2020

देवरिया जिला जेल में कैदी ने फांसी लगाकर दे दी जान, पढ़े पूरी ख़बर

देवरिया : देवरिया जिला जेल में सोमवार दोपहर एक कैदी ने फंदा लगाकर जान दे दी। इस घटना के…

ByByPrabhat SinghNov 2, 2020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *