ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
उत्तर प्रदेश

कोटा में फंसे यूपी के छात्रो को वापस लाने के लिए सरकार ने भेजीं 300 बसें

कोटा में फंसे यूपी के छात्रो को वापस लाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बसें भेजी हैं । राजस्थान के कोटा में फंसे बच्चों को निकालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है ।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोटा से उत्तर प्रदेश के बच्चों को ले जाने के लिए बसें भेजी हैं | उत्तर प्रदेश के बच्चे को लेकर आज 300 बसें रवाना होंगी | देश के साथ – साथ प्रदेश मे लागू लाकडाउन की वजह से कोटा में उत्तर प्रदेश ( UP ) , बिहार ( Bihar ) समेत कई प्रदेशों के हजारों बच्चे फंसे हैं |

हजारों बच्चे जो राजस्थान के कोटा में फंसे उन्होने ट्विटर ( Twitter ) पर #SendUsBackHome अभियान की शुरुआत की थी | कोटा में फंसे बच्चों की समस्या को देखते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पिछले 2 दिनों से केंद्र की एजेंसियों से बात करने की कोशिश कर रहे थे | लेकिन उन्हें भी निराशा ही हाथ लग रही थी । आपकी जानकारी के लिए हम बता दे कि अब केंद्रीय एजेंसियों के कहने पर कोटा से बच्चों को निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है ।

राजस्थान के कोटा शहर में उत्तर प्रदेश के साथ बिहार समेत देश के दूसरे राज्यों के हजारों छात्र मेडिकल और इंजीनियरिंग विषयों की कोचिंग के लिए आते हैं । चिंता की बात यह है कि शहर में तेजी से कोरोना का संक्रमण भी बढ़ रहा है, जिसकी वजह से बच्चे परेशान थे ।

सबसे पहले जम्मू कश्मीर प्रशासन ने की थी कोशिस

आपकी जानकारी के लिए आपको बता दे , पहले जम्मू कश्मीर प्रशासन कोटा में फंसे अपने राज्य के बच्चों को वापस बुलाना चाहती है, मगर उन्हें परमिशन नहीं मिल पा रही है । जबकि बिहार सरकार ने कोटा से आने वाले बच्चों को लेने से मना कर दिया है ।


News Title :- कोटा में फंसे यूपी के छात्रो को वापस लाने के लिए सरकार ने भेजीं 300 बसें

रहे शहर के हर खबर से रुबरु , जुङे शहर और यहा के लोगो से , Subscribe करे Gorakhpur Regional News को , और पाये Gorakhpur Hindi News , Kushinagar News – , Deoria News & Maharajganj News के साथ ही Tech News , Movie News , International News , Educational News , Economical News , Job Postings अपने Smartphone पर ।

फेसबुक पर जुङे

ट्विटर पर फालो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *