• Home
  • महाराजगंज
  • फर्जी वीजा और फर्जी पासपोर्ट पर नेपाल के रास्ते भारत में घुस रही विदेशी महिला गिरफ्तार

फर्जी वीजा और फर्जी पासपोर्ट पर नेपाल के रास्ते भारत में घुस रही विदेशी महिला गिरफ्तार

फर्जी वीजा पर नेपाल
You Can Rate this Post 5 Star post

महराजगंज : युपी के महाराजगंज जिले से सटे सोनौली चेक पोस्ट पर उज्बेकिस्तान की एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। यह महिला फर्जी वीजा और फर्जी पासपोर्ट पर नेपाल के रास्ते भारत में घुसकर दिल्ली जाने का प्रयास कर रही थी ।

सोनौली इमीग्रेशन चेक पोस्ट पर तैनात अधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने सोमवार को बताया कि उज्बेकिस्तान की महिला नर्गिज्खोन अप्तामुरोदोना (34) नेपाल से भारत आ रही थी। उसे रविवार शाम को सोनौली स्थित आप्रवासन विभाग के अधिकारियों ने पकडा़। महिला के पासपोर्ट और वीजा फर्जी पाए गए।

मिली जानकारी के अनुसार विदेशी महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और विदेशी कानून की धारा 14 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस प्रकरण के बारे में खुफिया ब्यूरो को सूचित कर दिया गया है ।

उज़बेकिस्तानी महिला जिसने अपना नाम नार्गीजखोन आप्टामुरोडोना पुत्री इरकीन निवासी फरगाना बताया है। वह नेपाल से सोनौली बार्डर के रास्ते भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रही थी। उसकी बोलचाल और रहन सहन देखकर इमिग्रेशन के अधिकारियों को शक हुआ। पूछताछ में वह खुद को भारतीय बता रही थी।

कड़ाई से पूछताछ के दौरान जब इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसका पासपोर्ट देखा तो उसकी असलियत सामने आ गयी। उसके पासपोर्ट की वैधता 4 अगस्त 2019 तक ही थी। इमिग्रेशन अधिकारियों की तहरीर पर पुलिस ने महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।

Releated Posts

महराजगंज बीएड कॉलेज लिस्ट 2025: Maharajganj B.Ed. College List

Maharajganj B.Ed. College List 2025 हमने महराजगंज जिले और आस-पास के जिलो के छात्र और छात्राओ के मदद…

ByByPrabhat Singh Feb 8, 2025

UP D.EL.ED. (BTC) Colleges in Maharajganj 2025

UP D.EL.ED. (BTC) Colleges in Maharajganj 2025: आप में से बहुत सारे छात्र जो DELED यानि BTC करना चाहते…

ByByPrabhat Singh Jan 28, 2025

फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर लड़की की आपत्तिजनक फोटो पोस्‍ट करना पड़ा महंगा, जानिये पूरा मामला

महराजगंज – फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर लड़की की आपत्तिजनक फोटो पोस्‍ट करने के आरोपी को पुलिस ने…

ByByPrabhat Singh Oct 31, 2020

महिला सप्लाई इंस्पेक्टर पर ग्रामिणो ने बोला हमला, गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त

महराजगंज : निचलौल-महराजगंज मार्ग पर जगदौर गांव के पास जिला मुख्यालय पर ड्यूटी करने जा रहीं महिला सप्लाई…

ByByPrabhat Singh Aug 17, 2020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *