• Home
  • गोरखपुर
  • गोरखनाथ मंदिर में सीएम आवास पर आत्मदाह करने पहुंची दुष्कर्म पीडि़ता, पुलिस ने बचाया

गोरखनाथ मंदिर में सीएम आवास पर आत्मदाह करने पहुंची दुष्कर्म पीडि़ता, पुलिस ने बचाया

Gorakhnath Thana
You Can Rate this Post 5 Star post

गोरखपुर : रविवार को गोरखनाथ मंदिर में सीएम आवास पर आत्‍महत्‍या करने के प्रयास के मामला सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 

बता दे कि यहा एक दुष्कर्म पीडि़ता महिला आत्‍मदाह के इरादे से गोरखनाथ मंदिर स्थित सीएम आवास की ओर बढ़ने लगी। ऐन वक्‍त पर पुलिस की नज़र महिला पर पड़ गई, जिसके वजह से पुलिस ने उसे बचा लिया।

मिली जानकारी के अनुसार महिला देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है।

वह दुष्कर्म के मामले में आरोपित (प्रधानपति) की गिरफ्तारी न होने से क्षुब्ध होकर रविवार को सीएम योगी आदित्‍यनाथ से मिलने जा रही थी। इसी दौरान उसने आत्‍मदाह की कोशिश भी की लेकिन पुलिस ने ऐन वक्‍त पर उसे बचा लिया। 

पुलिस आरोपी प्रधान पति की तलाश में जुट गई है। महिला का कहना है कि ग्राम प्रधान के घर वह चौका-बर्तन करती है। छह सितंबर को प्रधान के घर पर कोई नहीं। तभी प्रधान के पति रोहित राय ने उसके साथ रेप किया और धमकी दी।

मिली जानकारी के अनुसार देवरिया पुलिस ने इस मामले में 13 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया था। इसके बावजूद अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

महिला का आरोप है कि उसने थाने से लेकर डीआइजी कार्यालय तक शिकायत की लेकिन आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो रही है। उसे न्याय नहीं दिलाया जा रहा है। उसने थाने से भगा दिए जाने का भी आरोप पुलिसकर्मियों पर लगाया है। 

डीआईजी के निर्देश पर गोरखपुर पहुंची देवरिया पुलिस महिला को अपने साथ ले गई। डीआईजी राजेश डी मोदक ने कहा कि महिला को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

Gorakhpur News (गोरखपुर न्यूज़)

Releated Posts

कल से रद्द होंगी 24 ट्रेनें! गोरखपुर–आनंद विहार एक्सप्रेस भी बंद, देखें पूरी लिस्ट

Cancelled Train List: 1 दिसंबर से ठंड और कोहरे के कारण 24 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।…

ByByPrabhat Singh Nov 30, 2025

कैबिनेट मंत्री के बेटे के साथ साइबर फ्रॉड, जालसाज़ ने UPI के जरिए खाते से उड़ाए पैसे

Gorakhpur Hindi News: गोरखपुर में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के बेटे के साथ बड़ा साइबर फ्रॉड हुआ…

ByByPrabhat Singh Nov 29, 2025

गोरखपुर बीएड कॉलेज लिस्ट 2025: Gorakhpur B.Ed. College List

Gorakhpur B.Ed. College List 2025: हमने गोरखपुर जिले और आस-पास के जिलो के छात्र और छात्राओ के मदद…

ByByPrabhat Singh Feb 8, 2025

UP D.EL.ED. (BTC) Colleges in Gorakhpur 2025: Gorakhpur D.EL.ED. (BTC) College List

UP D.EL.ED. (BTC) Colleges in Gorakhpur 2025: आप में से बहुत सारे छात्र जो DELED यानि BTC करना…

ByByPrabhat Singh Jan 28, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *