ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
Health

किडनी की पथरी से हैं परेशान तो यह फूड्स हो सकते हैं फाय्देमंद

किडनी, हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यदि दोनों किडनी काम करना बंद कर दें, तो इंसान 24 घंटे भी जीवित नहीं रह सकता है। इसलिए, किडनी को सुरक्षित रखना हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। किडनी का मुख्य कार्य ब्लड से अपशिष्ट पदार्थ और अतिरिक्त तरल पदार्थों को छानकर ब्लड को साफ करना और अपशिष्ट पदार्थों को पेशाब के जरिए बाहर निकालना है।

किडनी की सेहत को बनाए रखने के लिए उसकी सफाई बहुत जरूरी है। किडनी से जुड़ी बीमारियों से बचाव के लिए किडनी को हमेशा साफ रखना जरूरी है। किडनी खून को शुद्ध और संतुलित करती है, छानकर सभी तरह के टॉक्सिन को बाहर निकालती है और पेशाब के रास्ते से उन्हें निकालती है।

Home Remedies To Flush Out kidney Stone
किडनी की पथरी से हैं परेशान तो यह फूड्स हो सकते हैं फाय्देमंद 3

हालांकि बिगड़ते लाइफस्टाइल और कई अन्य कारणों से आजकल अधिकांश लोगों की किडनी कमजोर हो रही हैं। इससे शरीर में जरूरत से ज्यादा टॉक्सिन बनने लगते हैं, जिससे किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। जब किडनी पर इन चीजों का ज्यादा असर पड़ता है, तो किडनी में सरसों के दाने की तरह स्टोन बन सकते हैं। किडनी में स्टोन का इलाज आप खान-पान में बदलाव करके भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि किडनी स्टोन से परेशान लोग किस तरह डाइट से इस परेशानी का उपचार कर सकते हैं।

Food for kidney stone :

खान-पान में करें बदलाव: किडनी स्टोन से बचने के लिए डाइट में बदलाव करें। इस तरह के खान-पान को अपनी डाइट में शामिल करें ताकि किडनी में स्टोन बनने की नौबत ही न आए। हम यहां कुछ ऐसी डाइट के बारे में बता रहे हैं जो किडनी की हेल्थ के लिए बेहद मददगार हो सकते हैं।

डाइट में इन चीजों को करें शामिल:

  1. पानी ज्यादा पीएं: किडनी की हेल्थ के लिए पानी से बढ़कर कोई भी बड़ा हथियार नहीं है। दिखा गया है कि जो लोग कम पानी पीते हैं, उनमें किडनी स्टोन की समस्या हो जाती है। विशेषज्ञों के मुताबिक रोजाना कम से कम 8 ग्लास पानी पीना चाहिए। इससे किडनी में टॉक्सिन नहीं बनेगा और पर्याप्त पानी पीने से किडनी में स्टोन बनने की आशंका कम हो जाएगी।
  2. राजमा खाएं: राजमा को अंग्रेजी में किडनी बींस ही कहा जाता है। इसका सेवन करने से विटामिन बी की प्रचूर मात्रा होती है, जो किडनी में स्टोन बनने की आशंका को कम करता है। राजमा में ग्लिसिमिक इंडेक्स का स्तर भी कम होता है, जिससे यह डाइबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।
  3. कुल्थी दाल: कुल्थी दाल को हॉर्स ग्राम भी कहा जाता है, और इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व डॉक्टरों के मुताबिक किडनी स्टोन के मरीजों को सहारा पहुंचा सकता है।
  4. अनानास: अनानास किडनी की सेहत के लिए बहुत लाभकारी है, इसमें फाइबर की अधिक मात्रा होने के कारण। यह इम्यूनिटी को मजबूत करता है और किडनी संबंधित बीमारियों को कम करने में मदद कर सकता है।
  5. पालक: पालक किडनी के लिए फायदेमंद है, जिसमें विटामिन ए, सी, के, आयरन, मैग्नीशियम, और फोलेट भरपूर मात्रा में होते हैं। पालक का सेवन किडनी को हेल्दी रख सकता है।

इस तरह से, सही खान-पान के साथ, हम किडनी स्वास्थ्य को बनाए रख सकते हैं और किडनी स्टोन जैसी बीमारियों से बच सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *