• Home
  • महाराजगंज
  • क्रिकेट खेल रहे युवकों को पानी में पेशाब मिलाकर पिलाया, केस दर्ज

क्रिकेट खेल रहे युवकों को पानी में पेशाब मिलाकर पिलाया, केस दर्ज

क्रिकेट खेल रहे
You Can Rate this Post 5 Star post

महराजगंज : क्रिकेट खेल रहे युवकों को पानी में पेशाब मिलाकर पिलाया, केस दर्ज । महराजगंज जिले में एक युवक ने क्रिकेट खेल रहे कुछ युवकों को पानी मे पेशाब मिला कर पिला दिया। उसकी यह हरकत युवकों को पता चली तो उनकी तबीयत बिगड़ गई। वे लगातार उल्‍टियां करने लगे। पुलिस ने मामले को गम्भिरता से लेते हुवे केस दर्ज कर लिया है। 

शनिवार को नन्हे खान, राजाराम के साथ गांव के बहुत सारे युवक क्रिकेट खेल रहे थे। सामने फील्ड में उसी गांव का मुश्ताक बैठा था। जब मुश्ताक कुछ देर बाद घर जाने लगा तो उससे क्रिकेट खेल रहे नन्हे खान ने कहा कि आते समय घर से जरा पानी लेते आना। 

पानी से बदबू आने से हुई आशंका

मुश्ताक घर से एक बोतल पानी लेकर आया , उस पानी को पीने के बाद नन्हे खान और राजाराम दोनो को उल्टिया शुरु हो गयी । पानी से बदबू आने पर पेशाब होने की आशंका हुई तो उन्होने मुश्ताक से पूछताछ की तो वह फरार हो गया। 

युवकों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर पानी में पेशाब मिलाकर पिलाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की दर्ज करायी । पुलिस ने मामले को गंभीर लेते हुवे तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। लड़कों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 295 क (धार्मिक मान्यता को ठेस पहुंचाते हुए अपवित्र करने) और 270 (संक्रामक रोग फैलाने का प्रयास करने) के तहत केस दर्ज हुआ है।

कोतवाल सर्वेश सिंह ने बताया कि नन्हे खान एवं राजाराम निवासी करमहां की तहरीर पर आरोपी युवक मुश्ताक के खिलाफ केस दर्ज कर उसको देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया है।

Releated Posts

महराजगंज बीएड कॉलेज लिस्ट 2025: Maharajganj B.Ed. College List

Maharajganj B.Ed. College List 2025 हमने महराजगंज जिले और आस-पास के जिलो के छात्र और छात्राओ के मदद…

ByByPrabhat Singh Feb 8, 2025

UP D.EL.ED. (BTC) Colleges in Maharajganj 2025

UP D.EL.ED. (BTC) Colleges in Maharajganj 2025: आप में से बहुत सारे छात्र जो DELED यानि BTC करना चाहते…

ByByPrabhat Singh Jan 28, 2025

फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर लड़की की आपत्तिजनक फोटो पोस्‍ट करना पड़ा महंगा, जानिये पूरा मामला

महराजगंज – फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर लड़की की आपत्तिजनक फोटो पोस्‍ट करने के आरोपी को पुलिस ने…

ByByPrabhat Singh Oct 31, 2020

महिला सप्लाई इंस्पेक्टर पर ग्रामिणो ने बोला हमला, गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त

महराजगंज : निचलौल-महराजगंज मार्ग पर जगदौर गांव के पास जिला मुख्यालय पर ड्यूटी करने जा रहीं महिला सप्लाई…

ByByPrabhat Singh Aug 17, 2020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *