ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
गोरखपुर

‘शेरनी’ – सुनसान रास्तों पर चल रही बेटियों को घर तक पहुंचाएगी

‘शेरनी’ – सुनसान रास्तों पर चल रही बेटियों को घर तक पहुंचाएगी | महिलाओ के साथ हो रहे अपराधो को रोकने के लिए सीएम सिटी को निर्भया योजना के तहत सेफ सिटी बनाने की एक नई योजना शुरु की जा रही है ।

इस योजना के तहत पुलिस लाइंस में अत्याधुनिक तकनीक से लैस कमांड सेंट बनाया जाएगा। साथ ही सभी स्कूल-कॉलेज, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, प्रमुख चौराहों समेत सभी सार्वजनिक जगहो पर पैनिक बटन लगाए जाएंगे। जैसे ही किसी औरत और बेटियो के साथ कोई की स्थिती आती है तो जैसे ही कोई महिला इस बटन को दबाएगी, पुलिस टीम कुछ ही मिनट में वहां पहुंच जाएगी।

इस योजना को शुरु करने के लिए जिला प्रशासन ने केंद्र सरकार को 16 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। यह योजना जल्द शुरु होने की उम्मिद है , योजना के तहत महिला पुलिस की एक ‘शेरनी’ टीम बनाई जाएगी। यह टीम शाम होते ही सक्रिय हो जाएगी और शहर की सुनसान सड़कों पर गश्त शुरू कर देगी। जहां भी कोई युवती अकेले दिखेगी, टीम उसे उसके घर तक सुरक्षित पहुंचाएगी। इसके अलावा दो महिला पेट्रोलिंग यूनिट भी गठित की जाएंगी। ये टीम सभी स्कूल-कॉलेज, कोचिंग सेंटर, पार्क समेत सभी सार्वजनिक स्थलों पर नजर रखेगी।

‘शेरनी’ करेगी बेटियो की सुरक्षा

बेटियो की सुरक्षा के लिए जैसे ही सरकार से 16 करोड़ रुपये मिल जाते है , उसके बाद सार्वजनिक स्थलों पर पैनिक बटन लगाये जायेंगे , इसके लिए एक कमांड सेंटर बनाये जायेंगे जहा से इसकी निगरानी की जायेंगी ।

POCO X2

गोरखपुर जिले के डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया- निर्भया योजना के तहत शहर को बेटियों के लिए और सुरक्षित करने के लिए विशेष योजना बनाई गई है। इसके लिए भारत सरकार को 16 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है । सार्वजनिक जगहों पर पैनिक बटन लगाए जाएंगे। एक शेरनी टीम बनेगी जो अकेले जाने वाली महिलाओं को उनके घर तक पहुंचाएगी। महिला पेट्रोलिंग यूनिट भी बनाई जाएगी। जैसे ही फंड स्वीकृत होगा योजना पर काम शुरू हो जाएगा।

रहे शहर के हर खबर से रुबरु , जुङे शहर और यहा के लोगो से , Subscribe करे Gorakhpur Regional News को , और पाये Gorakhpur Hindi News , Kushinagar News – , Deoria News & Maharajganj News के साथ ही Tech News , Movie News , International News , Educational News , Economical News , Job Postings अपने Smartphone पर ।

फेसबुक पर जुङे

ट्विटर पर फालो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *