ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026 युवक की हत्या कर भाग रहे बदमाश को भीड़ ने पीटकर उतारा मौत के घाट गोरखपुर पहुंचा टिड्डियों का दल, किसानों में मचा हड़कंप BRD Medical College – गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में अब होगा टीबी जांच मशीन से कोरोना जांच
गोरखपुर

गोरखपुर पहुंचा टिड्डियों का दल, किसानों में मचा हड़कंप

गोरखपुर : गोरखपुर पहुंचा टिड्डियों का दल , टिड्डियों का दल संतकबीरनगर होते हुए शुक्रवार की शाम गोरखपुर पहुंच गया। कृषि विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने किसानों के सहयोग से इसे फरेंदा बार्डर तक पहुंच दिया।

इस दौरान लोगो ने थाली, ढोल, नगाड़ा बजाकर, कोई बिना साइलेंसर ट्रैक्‍टर स्‍टार्ट कर तो कोई तेज आवाज में डीजे बजाकर टिड्डियों को भगाने की कोशिश की ।

कृषि अधिकारियों का कहना है कि गोरखपुर में उनका हमला नहीं हुआ है लेकिन अंधेरा होने के कारण संभावना जताई जा रही है कि उनका दल वापसी कर सकता है या फिर वार्डर एरिया में क्षति पहुंचा सकता है।

प्रदेश सरकार की तरफ से जारी अलर्ट के बाद डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने शनिवार की शाम जिस समय टिड्डियों के प्रकोप से बचाव के लिए राजस्व, ग्राम्य विकास, कृषि समेत कई विभाग के अफसरों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर रहे थे उसी समय जिले के कुछ इलाकों में टिड्डियों के हमले की सूचना आ गई।

बताया जा रहा है कि जंगल कौड़िया और कैंपियरगंज के बीच 40 फीट की ऊंचाई पर 500 मीटर के दायरे में टिड्डियों का झुंड दिखाई पड़ रहा है

यह झुंड जंगल कौड़िया से कैपियरगंज तहसील क्षेत्र की तरफ बढ़ रहा है। आनन-फानन में आपदा विभाग की तरफ से सभी आपदा मित्रों, बीडीओ और प्रगतिशील किसानों से संपर्क कर उन्हें टिड्डियों के हमले से बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई।

Gorakhpur News

Gorakhpur

गोरखपुर न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *