ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026 युवक की हत्या कर भाग रहे बदमाश को भीड़ ने पीटकर उतारा मौत के घाट गोरखपुर पहुंचा टिड्डियों का दल, किसानों में मचा हड़कंप BRD Medical College – गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में अब होगा टीबी जांच मशीन से कोरोना जांच
गोरखपुर

एसपी ट्रैफिक गोरखपुर पर लगाए गए सभी आरोप झूठे और निराधार – आटो चालक

गोरखपुर : एसपी ट्रैफिक गोरखपुर पर धन उगाही का आरोप लगने के चंद घँटे बाद ही ऑटो चालकों ने किया आरोप का खंडन,कहा एसपी ट्रैफिक पर लगाए गए सभी आरोप झूठे और निराधार ।

गोरखपुर पूर्वांचल ऑटो ऑपरेटर्स एसोसिएशन के संयोजक शत्रुघ्न मिश्रा ने ऑटो चालकों के साथ नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल का घेराव उनके घर पहुच कर किया । साथ ही नगर विधायक को ज्ञापन सौपकर एसपी ट्रैफिक गोरखपुर आदित्य प्रकाश वर्मा पर अवैध वसुली का आरोप लगाया था ।

एसपी पर लगा रिश्वत का आरोप झुठा

आरोप लगाने के कुछ ही घंटों के बाद ऑटो चालकों के सुर बदल गए और धन उगाही के आरोप का पूरी तरह से खंडन किया।

यूनिवर्सिटी चौराहे से सोनबरसा और कुस्मही चलने वाले आटो चालको ने कहा कि हम से किसी भी प्रकार का कोई पैसा नहीं वसूला जाता और एसपी ट्रैफिक पर लगाए गए सभी आरोप झूठे और निराधार है । हम लोग यूनिवर्सिटी चौराहे के पुलिस बूथ स्टैंड से व्यवस्थित ढंग से लगाकर चलाते हैं हम सभी ऑटो चालकों से इस स्टैंड पर किसी प्रकार का कोई पैसा सिविल पुलिस यातायात पुलिस एसोसिएशन के लोग नही लेते हैं। रिश्वत का आरोप उनका व्य्कितगत हो सकता है ।

एसपी ट्रैफिक गोरखपुर आदित्य प्रकाश वर्मा पर जब यह आरोप लगा की वे रिश्वत लेकर धनउगाही कर रहे है उसके बाद सोशल मिडिया पर आपको बहुत सारे पोस्ट देखने को मिले होंगे , लेकिन आप ने यह जरुर देखा होगा कि सभी लो ” सर हम आपके साथ है ” ऐसा पोस्ट कर रहे थे । आपने आदित्य प्रकाश वर्मा को हमेशा लोगो को समझाते हुवे पाया होगा कि ट्रैफिक नियमो का पालन करे जिससे आप और आपका परिवार सेफ रह सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *