ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
गोरखपुर

बारिश में धस गई एक हफ्ते पहले बनी कौवाबाग अंडरपास की सड़क

बारिश में धस गई एक हफ्ते पहले बनी कौवाबाग अंडरपास की सड़क , अभी कुछ दिन पहले ही गोरखपुर शहर के कौवाबग अंडरपास को शुरू किया गया था |

लेकिन इस अंडरपास की सड़के सिर्फ 12 या 18 घंटो की बारिश में ही धस गई | यह बारिश कौवाबाग अंडरपास की सड़क के घटिया निर्माण की पोल खोल रहा है । आपको बता दे यह सप्ताह भर पहले ही बनी सड़क करीब 50 मीटर तक उखड़ गई है।

अगर दो पहिया वाहन चालक बच – बचा कर वाहन न चलाएं तो वो फिसलकर गिर जाएंगे | इस बारे में रेल प्रसाशन का कहना है कि सड़क पर अभी ऊपरी परत बिछाई जानी थी। ऐसे में सवाल यह है कि सड़क को कंप्लीट किए बगैर ही अंडरपास को आवागमन को क्यों खोल दिया गया |

आपको बता दे इस अंडरपास को बिते सोमवार को शाम 5 बजे ही शुरु किया गया था , मात्र इसे शुरु किये 3 या 4 दिन ही हुवे थे लेकिन अंडरपास की सड़क धस गई । अंडरपास को शुरु करने से एक महिने पहले महाप्रबंधक ने निरीक्षण किया था और हिदायत दी थी कि कार्य को तेजी से करें और गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए।

तरकुल्हा माता मंदिर कहाँनी हिंदी मे

महाप्रबंधक की बातो का ध्यान रखकर इसका कार्य निर्माण तेज कर दिया गया , लेकिन उन्होने जो गुणवत्ता से समझौता ना करने की बात कही थी उस बात को किसी ने ध्यान ही नही दिया और गुणवत्ता से समझौता कर लिया गया जिसका नतिजा अब देखने को मिल रहा है ।

अंडरपास से लेकर मोहद्दीपुर-असुरन वाली मुख्य सड़क तक बनी नई सड़क उखड़ गई। अंडरपास से 50 मीटर तक गिट्टी पूरी तरह उखड़ गई है। बुधवार को लोग इस सड़क पर गिरते-गिरते नजर आ रहे थे ।

सीपीआरओ एनईआर पंकज कुमार सिंह के अनुसार सड़क निर्माण में कमी की गई है , अभी एक परत और सड़क बनाई जानी है, सड़क को ठेकेदार फिर से उसी पैसे से दुबारा से बनायेंगे ।

रहे शहर के हर खबर से रुबरु , जुङे शहर और यहा के लोगो से , Subscribe करे Gorakhpur Regional News को , और पाये Gorakhpur Hindi News , Kushinagar News – , Deoria News & Maharajganj News के साथ ही Tech News , Movie News , International News , Educational News , Economical News , Job Postings अपने Smartphone पर ।

फेसबुक पर जुङे

ट्विटर पर फालो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *