ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
गोरखपुर

शिवभक्तों को मिला तोहफा, गोरखपुर से देवघर के लिए चलने जा रही यह ट्रेन, शेड्यूल जारी

भारतीय रेलवे ने इस शिवरात्री के पावन अवसर पर सरकार ने भगवान भोलेनाथ के भक्तो के लिए एक शानटार तोहफा लाई है, शिवरात्रि से पहले रेलवे ने बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं को एक बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है।

रेलवे ने अयोध्या धाम के लिए अमृत भारत चलाने के बाद बाबाधाम जाने वाले तीर्थयात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। एनई रेलवे को गोमतीनगर से देवघर के लिए गोरखपुर होते हुए नई एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मंजूरी मिल गई है। एनईआर ने अब इसके शुरू होने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

संभवत: यह सेवा फरवरी के पहले सप्ताह में शुरू होगी। वर्तमान में नई ट्रेन सप्ताह में एक बार चलेगी। बाद में यात्रियों की मांग के अनुसार इसकी आवृत्ति बढ़ाई जा सकती है।

क्यो शुरु की जा रही Gorakhpur to Deoghar New Train

नई ट्रेन सेवा के शुरू होने से देवघर (बाबाधाम) जाने वाले भक्तों/यात्रियों को बहुत आराम होगा। वर्तमान में इस जगह के लिए दो ट्रेनें हैं। एक कटघोड़ा से हावड़ा बाघ एक्सप्रेस और दूसरी गोरखपुर से कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस। बाघ में सीट के लिए हमेशा भिड़ंत होती है। पूर्वांचल में भी दशहरा और सावन के दौरान सीटों के लिए बहुत लड़ाई होती है। ट्रेनों में वेटिंग समय 100 से ऊपर चला जाता है। सावन में सैकड़ों भक्त देवघर जाने के लिए सड़क मार्ग को मजबूर होते हैं। इस दौरान एक स्पेशल ट्रेन चलती है लेकिन वो अपर्याप्त साबित होती है।

ऐसे में अगर ट्रेन सिर्फ देवघर तक चलेगी तो अधिक यात्री आसानी से सीट पा लेंगे। एनई रेलवे ने गोमतीनगर से देवघर के लिए नई ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा था, जिसे स्वीकार करते हुए बोर्ड ने शेड्यूल जारी किया है। जल्द ही डिब्बों की संख्या और ट्रेन नंबर के बारे में अधिसूचना जारी की जाएगी।

क्या होगा ट्रेन का टाइम

  • गोमतीनगर से देवघर (गोड्डा)चलने का दिन- शुक्रवार
  • गोमतीनगर से प्रस्थान – अपराह्न 3.35 बजे
  • गोरखपुर पहुंचने का समय – रात 8.40 बजे
  • देवघर पहुंचने का समय – प्रात: 11.10 बजे

देवघर (गोड्डा) से गोमतीनगर

  • चलने का दिन- शनिवार
  • देवघर (गोड्डा) से प्रस्थान – अपराह्न 2.10 बजे
  • गोरखपुर पहुंचने का समय – रात 2.30 बजे
  • गोमतीनगर पहुंचने का समय – प्रात: 7.30 बजे

    अगर आपको यह खबर अच्छा लगा है और आप ऐसे ही खबरो को पढना चाहते हैं तो आप निचे दिए Susbcribe बटन को क्लिक करके हमारे न्यूज़ को Subscribe कर सकते हैं, जैसे ही नया खबर पब्लिश होगा, आपको नोटिफिकेशन प्राप्त हो जाएगा। धन्यवाद!