ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
गोरखपुर

सहेली को बदनाम करने के लिए फेसबुक पर फर्जी आईडी से आपत्तिजनक तस्वीर की वायरल, गिरफ्तार

सहेली को बदनाम करने के लिए एक युवती ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर उसकी और उसके परिचित युवक की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट कर दी।

नर्सिंग की ट्रेनिंग के दौरान सहेली से झगड़ा होने पर उसकी सहेली ने ही उसकी और उसके परिचित युवक की आपत्तिजनक तस्वीर फेसबुक पर फर्जी एकाउंट बनाकर शेयर कर दी ।

Mobile Me Latest Movie Download kare

शिकायत के बाद पुलिस ने तारामंडल क्षेत्र से आरोपित ज्योति को गिरफ्तार कर लिया। फर्जी एकाउंट बनाने वाली ज्योति मूल रूप से सिद्धार्थनगर के महुलानी गांव की रहने वाली है। पुलिस ने उसके पास से पोस्ट करने के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन और सिम को बरामद कर लिया है।

सहेली को बदनाम करने के लिए किया फोटो वायरल

सीओ कैंट सुमित शुक्ला ने बताया कि तारामंडल क्षेत्र में एक नर्सिंग होम में कार्यरत लैब टेक्नीशियन ने एसएसपी को पत्र देकर शिकायत की थी कि कोई उनकी तस्वीर लगाकर उनके नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर एक युवती के साथ फोटो वायरल कर रहा है। शिकायत के कुछ दिनों के बाद एक युवती भी एसएसपी से मिलने पहुंची। उसने बताया कि वह नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। पिछले साल जुलाई में वह नर्सिंग होम में तीन माह की ट्रेनिंग करने गई थी।

फोटो वायरल होने से चली गई युवक की नौकरी

जांच में पता चला कि युवती के साथ पढ़ाई करने वाली ज्योति ने यह हरकत की है। युवती से झगड़ा होने पर बदला लेने के लिए उसने फर्जी आईडी बनाकर ऐसा किया था। इंस्पेक्टर विवेक कुमार, महिला दरोगा राजकुमारी देवी, सिपाही नीतू नाविक, अवधेश कुमार पांडेय और प्रियंका वर्मा ने ज्योति को गिरफ्तार किया।

Top 10 Restaurants in Gorakhpur , UP – India

सोशल मीडिया पर युवती के साथ फोटो वायरल होने से युवक की नौकरी चली गई। नर्सिंग होम के जिम्मेदारों ने उसे लैब टेक्नीशियन के पद से हटा दिया। उधर पीड़ित युवती की ट्रेनिंग भी रोक दी गई। दूसरी ओर पकड़े जाने के बाद आरोपित युवती अपनी गलती स्वीकार कर पुलिस से माफी मांगने लगी। हालांकि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्ती बरती।

जिले मे पहली बार युवती हुई साइबार क्राइम मे गिरफ्तार

पुलिस ने युवती पर छल करने और 66 डी आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। अपराध साबित होने पर छल करने यानी धारा 419 में तीन वर्ष की कैद के साथ अर्थदंड भी लगाया जा सकता है। वहीं आईटी एक्ट की धारा 66 डी में भी तीन वर्ष की कैद की सजा और अर्थदंड का प्रावधान है।

रहे शहर के हर खबर से रुबरु , जुङे शहर और यहा के लोगो से , Subscribe करे Gorakhpur Regional News को , और पाये Gorakhpur Hindi News ( Gorakhpur Samachar ) , Kushinagar News – , Deoria News & Maharajganj News के साथ ही Tech News , Movie News , International News , Educational News , Economical News , Job Postings अपने Smartphone पर ।

फेसबुक पर जुङे

ट्विटर पर फालो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *