ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
गोरखपुर

कल गोरखपुर से चलेगी पार्सल एक्सप्रेस , जाने कैसे भेज सकते है पार्सल अपनो को

कल गोरखपुर से चलेगी पार्सल एक्सप्रेस , इस लॉकडाउन में जरूरत के सामानों की ढुलाई के लिए मंडुआडीह से काठगोदाम तक चलाई जा रही है पार्सल स्पेशल ट्रेन , अब यह पार्सल एक्सप्रेस गोरखपुर से भी चलेगी। 00553 गोरखपुर- काठगोदाम पार्सल स्पेशल 16 अप्रैल से सुबह सात बजे से गोरखपुर जंक्शन से चलाई जाएगी।

00553 गोरखपुर- काठगोदाम पार्सल स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से 16, 18, 20, 22 एवं 24 अप्रैल को गोरखपुर रेलवे स्टेशन से 7 बजे चलकर बस्ती, गोंडा, लखनऊ, बरेली,रामपुर, रुद्रपुर सिटी एवं लालकुआं स्टेशन के रास्ते काठगोदाम शाम को 5 बजे पहुंचेगी।

कुछ इसी तरह ही 00554 काठगोदाम- गोरखपुर पार्सल स्पेशल 17, 19, 21, 23 एवं 25 अप्रैल को काठगोदाम से सुबह 7 बजे चलकर लालकुआं, रुद्रपुर सिटी, रामपुर, बरेली, लखनऊ, गोंडा एवं बस्ती स्टेशनों पर रुकते हुए गोरखपुर 7 बजे पहुंचेगी।  

अगर आपको किसी को कोई जरूरी सामान जैसे की दवा, कोई डॉक्यूमेंट या अन्य कोई भी सामान पार्सल करना है तो आपको गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल ऑफिस जाकर अपना पार्सल बुक कराना होगा। जैसे ही आप पार्सल बुक करा लेंगे उसके बाद आपका पार्सल आपके बुक किए गए स्टेशन पर पहुंच जाएगा और उस स्टेशन पर आकर जिसे आपने पार्सल भेजा है वो पार्सल रिसीव कर सकता है।

गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, लखनऊ, बरेली, रामपुर, रुद्रपुर, काठगोदाम स्टेशनो तक आप अपना पार्शल भेज सकते है ।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी जानकारी

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मंडुआडीह से गोरखपुर के बीच के स्टेशनों पर पार्सल की पर्याप्त बुकिंग नहीं मिलने के चलते रेल प्रशासन ने इसे गोरखपुर से चलाने का निर्णय लिया है।


News Title :- कल गोरखपुर से चलेगी पार्सल एक्सप्रेस , जाने कैसे भेज सकते है पार्सल अपनो को


रहे शहर के हर खबर से रुबरु , जुङे शहर और यहा के लोगो से , Subscribe करे Gorakhpur Regional News को , और पाये Gorakhpur Hindi News , Kushinagar News – , Deoria News & Maharajganj News के साथ ही Tech News , Movie News , International News , Educational News , Economical News , Job Postings अपने Smartphone पर ।

फेसबुक पर जुङे

ट्विटर पर फालो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *