• Home
  • गोरखपुर
  • लॉकडाउन के दौरान गोरखपुर के बेतियाहाता में ग्रैंड बर्थडे पार्टी, मुकदमा दर्ज

लॉकडाउन के दौरान गोरखपुर के बेतियाहाता में ग्रैंड बर्थडे पार्टी, मुकदमा दर्ज

लॉकडाउन के दौरान गोरखपुर
You Can Rate this Post 5 Star post

लॉकडाउन के दौरान गोरखपुर के बेतियाहाता में सराफा रेजीडेंसी में पार्टी का आयोजन किया गया था । सराफा रेजीडेंसी में पार्टी का आयोजन होने से लॉकडाउन और सामाजिक दूरी बनाए रखने की व्यवस्था तार-तार हो गई ।

जब सब मिलकर एक साथ पार्टी कर रहे थे , उस वक्त पूरे आयोजन की किसी ने फोटो और वीडियो बनाई, फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने इस मामले को संज्ञान मे लेकर मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दिया है ।

बुधवार रात बर्थडे पार्टी का वीडियो वायरल होने पर पुलिस को इसका पता चला। मामला संज्ञान में आते ही आनन-फानन में कैंट इंस्पेक्टर रवि राय व तहसीलदार सदर संजीव दीक्षित मौके पर पहुंचे। पहले तो वीडियो, फोटो को पुराना बताया गया, लेकिन छानबीन में सच्चाई खुलकर सामने आ गई। पता चला कि पार्टी बुधवार को ही हुई थी | क्युकि जहा पार्टी हुई थी , वहा कुर्सिया पङी मिली ।

रेजीडेंसी अपार्टमेंट में रहने वाले लागों से पुलिस ने पूछताछ करने की काफी कोशिश की लेकिन कोई घर से बाहर नहीं निकला। रात होने की वजह से पुलिस टीम खुद किसी के घर में दाखिल नहीं हुई।

पुलिस ने कब्जे मे लिया सीसीटीवी कैमरे की फुटेज

सराफा रेजीडेंसी के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी पुलिस ने कब्जे में ले ली। इस पार्टी का आयोजन सराफा रेजीडेंसी के फ्लैट संख्या 608 में अरुण अग्रवाल ने किया था। वे परिवार के साथ यहीं रहते हैं। खलीलाबाद में उनकी मैदा मिल है। बुधवार को उनके परिवार में किसी का जन्म दिन था। इसी उपलक्ष्य में सराफा रेजीडेंसी परिसर में पार्टी दी गई।

कैंट इंस्पेक्टर रवि राय ने बताया- अपार्टमेंट में बर्थडे पार्टी का आयोजन अरुण अग्रवाल ने किया था। उनके खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। इस तरह के आयोजन ने अपार्टमेंट की व्यवस्था पर सवाल खङा कर दिया है। इस मामले में जो भी दोषी उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


News Title :- लॉकडाउन के दौरान गोरखपुर के बेतियाहाता में ग्रैंड बर्थडे पार्टी, मुकदमा दर्ज

रहे शहर के हर खबर से रुबरु , जुङे शहर और यहा के लोगो से , Subscribe करे Gorakhpur Regional News को , और पाये Gorakhpur Hindi News , Kushinagar News – , Deoria News & Maharajganj News के साथ ही Tech News , Movie News , International News , Educational News , Economical News , Job Postings अपने Smartphone पर ।

फेसबुक पर जुङे

ट्विटर पर फालो करे

Releated Posts

कल से रद्द होंगी 24 ट्रेनें! गोरखपुर–आनंद विहार एक्सप्रेस भी बंद, देखें पूरी लिस्ट

Cancelled Train List: 1 दिसंबर से ठंड और कोहरे के कारण 24 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।…

ByByPrabhat Singh Nov 30, 2025

कैबिनेट मंत्री के बेटे के साथ साइबर फ्रॉड, जालसाज़ ने UPI के जरिए खाते से उड़ाए पैसे

Gorakhpur Hindi News: गोरखपुर में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के बेटे के साथ बड़ा साइबर फ्रॉड हुआ…

ByByPrabhat Singh Nov 29, 2025

गोरखपुर बीएड कॉलेज लिस्ट 2025: Gorakhpur B.Ed. College List

Gorakhpur B.Ed. College List 2025: हमने गोरखपुर जिले और आस-पास के जिलो के छात्र और छात्राओ के मदद…

ByByPrabhat Singh Feb 8, 2025

UP D.EL.ED. (BTC) Colleges in Gorakhpur 2025: Gorakhpur D.EL.ED. (BTC) College List

UP D.EL.ED. (BTC) Colleges in Gorakhpur 2025: आप में से बहुत सारे छात्र जो DELED यानि BTC करना…

ByByPrabhat Singh Jan 28, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *