ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
गोरखपुर

लॉकडाउन के दौरान गोरखपुर में हुआ पहला ऑनलाइन निकाह , जाने पुरी बात

लॉकडाउन के दौरान गोरखपुर में हुआ पहला ऑनलाइन निकाह , कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए गोरखपुर में लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग कायम रखने के लिए हजारो शादियाॅ टाल दी गई हैं।  इस लाकडाउन के दौरान बहुत सारे लोगो के कई जरुरी काम रुके हुवे है जैसे शादी , परीक्षा , और बहुत सारे व्यवसाय के साथ कई सारे जरुरी काम थप पङे हुवे है ।

इस लाकडाउन के दौरान एक युवक ने तकनीक का इस्तेमाल करते हुए ऑनलाइन निकाह करके शादी और निकाह के लिए एक नई राह निकाली है।

गोरखपुर जिले में गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के द्वारा यह पहला आनलाइन निकाह पढ़ाया गया। दिसंबर में ही संतकबीरनगर जिले के सरवर आलम और गोरखपुर जिले के चरगावां के जंगल एकला गांव की रहने वाली बन्नो खातून की शादी के लिए 16 अप्रैल की तारीख तय हुई थी। 

लेकिन इस लॉकडाउन की वजह से दोनो की शादी टालने की नौबत आ गई। इस हालत मे दोनो के परिवार ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के सहारे ऑनलाइन निकाह कराने का फैसला लिया। इसके बाद गुरुवार को दोनों परिवार कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बैठे और सरवर दूल्हे की पोशाक में संतकबीर नगर और बन्नो लाल जोड़े में सजी गोरखपुर में बैठी। हाफिज ने निकाह पढ़ना शुरू किया। सबसे पहले बन्नो ने तीन बार कबूल है कहकर हामी भरी फिर सरवर बोला 3 बार कबूल है बोला फिर दोनो तरफ के मौजूद लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद देनी शुरू कर दी।

लॉकडाउन के बाद होगी विदाई 

इस ऑनलाइन निकाह के बाद लड़की के पिता नबी अहमद की आंखों की खुशी देखने लायक थी , पिता ने बेटी की शादी पुरी तैयारियां कर रखी थी लेकिन वे इस बात से परेशान थे कि लॉकडाउन में बेटी की शादी कैसे हो पायेगी। लेकिन इस आनलाइन निकाह की तरकीब ने पिता की खुशी वापस लौटा दी । पिता के कहा कि जब देश कोरोना से मुक्त होगा और लॉकडाउन खत्म होगा तो बेटी की विदाई धूमधाम से करूंगा।


रहे शहर के हर खबर से रुबरु , जुङे शहर और यहा के लोगो से , Subscribe करे Gorakhpur Regional News को , और पाये Gorakhpur Hindi News , Kushinagar News – , Deoria News & Maharajganj News के साथ ही Tech News , Movie News , International News , Educational News , Economical News , Job Postings अपने Smartphone पर ।

फेसबुक पर जुङे

ट्विटर पर फालो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *