• Home
  • गोरखपुर
  • BRD Medical College – गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में अब होगा टीबी जांच मशीन से कोरोना जांच

BRD Medical College – गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में अब होगा टीबी जांच मशीन से कोरोना जांच

BRD Medical College
You Can Rate this Post 5 Star post

BRD Medical College Gorakhpur – गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में टीबी मरीजों की जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज ( BRD Medical College ) में लगी सीबी नेट मशीन से कोरोना की जांच होगी।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ( ICMR ) ने इसकी मंजूरी दे दी है। सीबी नेट मशीन महज दो घंटे में चार नमूनों की रिपोर्ट देगी। इमरजेंसी में सैम्पल की जांच इसी मशीन से होगी। इस मशीन की खास बात यह है कि इससे जांच में ढेरों प्रोटोकॉल पालन करने की जरूरत नहीं होती है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में टीबी मरीजों की संख्या को देखते हुए शासन ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज ( BRD Medical College ) में सीबी नेट मशीन लगा रखी है। यह मशीन टीबी के सामान्य बैक्टीरिया के साथ ही रजिस्टेंस बैक्टीरिया की पहचान करती है ।

इस मशीन को कोरोना सैम्पल की जांच के लिए ICMR ने कारगर पाया। सोमवार को IMCR ने ट्रायल की मंजूरी दे दी। मंगलवार को दो सैम्पल पर ट्रायल किया गया था । जिसमें से एक कोरोना पॉजिटिव मरीज का नमूना था , ट्रायल पूरी तरह सफल रहा। IMCR को ट्रायल की रिपोर्ट भेज दी गई है।

माइक्रोबायोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. अमरेश सिंह ने बताया कि ट्रायल की रिपोर्ट IMCR को भेज दी गई है। IMCR नए लैब के तौर पर इसे रजिस्टर्ड कर रही है। रजिस्ट्रेशन के बाद हमें आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा। हम ऑनलाइन रिपोर्टिंग कर सकेंगे। जब ऑनलाइन रिपोर्ट देने की मंजूरी मिलेगी, तभी जांच शुरू होगी। इस प्रक्रिया में दो दिन लग सकते है ।


रहे शहर के हर खबर से रुबरु , जुङे शहर और यहा के लोगो से , Subscribe करे Gorakhpur Regional News को , और पाये Gorakhpur Hindi News , Kushinagar News – , Deoria News & Maharajganj News के साथ ही Tech News , Movie News , International News , Educational News , Economical News , Job Postings अपने Smartphone पर ।

फेसबुक पर जुङे

ट्विटर पर फालो करे

Releated Posts

कल से रद्द होंगी 24 ट्रेनें! गोरखपुर–आनंद विहार एक्सप्रेस भी बंद, देखें पूरी लिस्ट

Cancelled Train List: 1 दिसंबर से ठंड और कोहरे के कारण 24 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।…

ByByPrabhat Singh Nov 30, 2025

कैबिनेट मंत्री के बेटे के साथ साइबर फ्रॉड, जालसाज़ ने UPI के जरिए खाते से उड़ाए पैसे

Gorakhpur Hindi News: गोरखपुर में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के बेटे के साथ बड़ा साइबर फ्रॉड हुआ…

ByByPrabhat Singh Nov 29, 2025

गोरखपुर बीएड कॉलेज लिस्ट 2025: Gorakhpur B.Ed. College List

Gorakhpur B.Ed. College List 2025: हमने गोरखपुर जिले और आस-पास के जिलो के छात्र और छात्राओ के मदद…

ByByPrabhat Singh Feb 8, 2025

UP D.EL.ED. (BTC) Colleges in Gorakhpur 2025: Gorakhpur D.EL.ED. (BTC) College List

UP D.EL.ED. (BTC) Colleges in Gorakhpur 2025: आप में से बहुत सारे छात्र जो DELED यानि BTC करना…

ByByPrabhat Singh Jan 28, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *