ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
कुशीनगर

कुशीनगर में जीपीएस लगा मिला अजीब पक्षी, जाने क्या था

कुशीनगर : कुशीनगर में जीपीएस लगा आज एक पक्षी देखने को मिला , कुशीनगर जिले के बरवापट्टी थाने के रामपुर बरहन के बकुलहवा गांव में गन्ने के खेत में एक अजीब गिद्ध मिला । इस पक्षी के दोनों पंख में C3 टैग और जीपीएस लगा मिला । इसकी सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। वहीं सूचना पर एसओ अरविंद कुमार भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने आते ही गिद्ध को कब्जे में लेकर वन विभाग को सौंप दिया। तमकुही रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नृपेंद्र कुमार चतुर्वेदी के अनुसार, यह अजीब पक्षी गिद्ध है, जिसपर किसी शोध संस्था ने अपना c3 का कोडिंग और लोकेशन ट्रेस करने के लिए जीपीएस लगा रखा है।

कुशीनगर में जीपीएस लगा मिला गिद्ध
कुशीनगर में जीपीएस लगा मिला अजीब पक्षी, जाने क्या था 3

तमकुही रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नृपेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया , विलुप्त हो रहे पशु पक्षियों के लिए उसके अस्तित्व को जानने के उद्देश्य से टैगिंग किया जाता है लेकिन अभी बहुत कुछ स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। इसके लिए डीएफओ कुशीनगर को अवगत कराया गया है। फिलहाल वह भूखा है, इसलिए उसके मांसाहारी भोजन का प्रबंध किया जा रहा है।

एसपी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि ग्राम खानगी में एक गिद्ध पक्षी जमीन पर पड़ा हुआ था, जिसे गाव के लोगो ने पकड़कर वन विभाग रेंज दुदही को दे दिया। गिद्ध के दोनो पंख पर पीले रंग के C3 टैग और जीपीएस ट्रेकर लगा हुआ है।

अफवाहों से दूर रहें , यह किसी जासूसी से संबंधित नहीं है –

यह गिद्ध प्रजनन एवं संरक्षण केंद्र से संबंधित है। इस गिद्ध को प्रजनन एवं संरक्षण केंद्र द्वारा संरक्षित करते हुए C3 टैग व जीपीएस लगाकर छोड़ा गया है। जीपीएस ट्रैकर के माध्यम सें उसकी लोकेशन व गतिविधियों की जानकारी कर डाटा तैयार किया जाता है। इसका संबंध किसी जासूसी या फिर किसी संदिग्ध कार्यवाही से संबंधित नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *