ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
उत्तर प्रदेश

हरियाणा में फंसे मजदूरों को लेकर गोरखपुर पहुंची यूपी रोडवेज की बसें, जांच के बाद भेजे जा रहे हैं घर

हरियाणा में फंसे मजदूरों को वापस लाने के लिए उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्‍यनाथ की पहल सफल रही । मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की पहल पर यूपी रोडवेज की बसें हरियाणा में फंसे मजदूरों को लेकर गोरखपुर पहुंची हैं। सोमवार की सुबह नौ बसों का पहला खेप गोरखपुर पहुंचा। कुल 40 बसें आनी हैं। 

गोरखपुर जिले के सहजनवां स्थित मुरारी इंटर कालेज परिसर में बसों से उतरे मजदूरों की थर्मल स्‍क्रीनिंग की गई। उसके बाद मजदूरों को चाय पिलाई गई, नाश्‍ता कराया गया। सुबह 10 बजे के बाद मजदूरो को भोजन भी कराया गया , मजदूरों को सहजनवा गोरखपुर से उनके तहसील मुख्‍यालयों पर भेजा जा रहा है। ज्‍वाइंट मजिस्‍ट्रेट अनुज मलिक ने बताया कि तहसील मुख्‍यालय पर पहुंचने के बाद उन्‍हें उनके घर के नजदीकी स्‍कूलो में क्‍वारंटीन किया जाएगा।

बड़ी खबर : गोरखपुर में पहला कोरोना पॉजिटिव , मेडिकल कॉलेज में भर्ती

आपकी जानकारी के लिए आपको बता दे , 14 दिन का क्‍वारंटीन का समय पुरा करने पर ही इन्हे इनके घर जाने की इजाजत मिलेगी ।

आज सुबह 9 बजे तक 9 बसों से करिब 229 मजदूर मुरारी इंटर कालेज पर पहुंच गए थे। इनमें से 75 मजदूर गोरखपुर के हैं। बाकि अन्य मजदूर कुशीनगर, महराजगंज, देवरिया जैसे आसपास के जिलों के है , रारी इंटर कालेज पर मजदूरों की स्‍वास्‍थ्‍य जांच और नाश्‍ता-भोजन  कराने में सोशल डिस्‍टेंसिंग का पूरा ध्‍यान रखा जा रहा है। बाद मे उन्‍हें उसी बस से उनके तहसील और जिला मुख्‍यालय पर भेज दिया जा रहा है। 


रहे शहर के हर खबर से रुबरु , जुङे शहर और यहा के लोगो से , Subscribe करे Gorakhpur Regional News को , और पाये Gorakhpur Hindi News , Kushinagar News , Deoria News & Maharajganj News के साथ ही Tech News , Movie News , International News , Educational News , Economical News , Job Postings अपने Smartphone पर । आप हमसे फेसबुक पर जुङे सकते है या फिर ट्विटर पर फालोभी कर सकते है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *