ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
देश

विदेशों में फंसे भारतीयों की वापसी, सरकार ने जारी किया आदेश

विदेशों में फंसे भारतीयों की वापसी, सरकार ने जारी किया आदेश , कोरोना वायरस संक्रमण के चलते देश मे सरकार ने लाकडाउन किया है, आपको बता दे, विदेशों में फंसे भारतीयों की वापसी 7 मई से होने जा रही है।

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा कि विदेश से लौटने के लिए विवशता वाले ऐसे मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी जहां लोग संकट में हैं। उनमें नौकरी से निकाले जा चुके प्रवासी कामगार तथा वे लोग भी शामिल हैं जिनकी अल्पावधि वीजा की समयसीमा बीत गई है।

गृह मंत्रालय के अनुसार इन्हे मिलेगी प्राथमिकता

गृह मंत्रालय ने कहा कि आपात चिकित्सा स्थिति वाले व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों तथा परिवार के सदस्य की मौत की वजह से भारत लौटने को इच्छुक लोगों एवं विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी तथा यात्रियों को ही यात्रा का भाड़ा देना होगा।

क्या है वंदे भारत मिशन – Vande Bharat Mission

दुसरे देश मे फसे भारतीयों की वापसी के लिए सरकार ने व्यापक पैमाने पर तैयारी कर रखी है । दुसरे देश मे फसे भारतीयों की वापस लाने वाले इस मिशन का नाम सरकार ने “वंदे भारत मिशन” रखा है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि इस मिशन के तहत सिर्फ खाड़ी देशों में करीब 3 लाख लोगों ने वापसी के लिए पंजीकरण कराया है, लेकिन केवल उन्हीं लोगों को वापस लाया जाएगा जिनकी विवशता ज्यादा होगी ।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ट्वीट करते हुए कहा कि वंदे मातरम मिशन की तैयारी शुरू हो चुकी है। विदेश में फंसे भारतीयों की 7 मई से वापसी के लिए योजना बनाई जा रही है। हम उनसे ये अपील करते हैं कि वे अपने दूतावासों के साथ नियमित तौर पर संपर्क में रहें।


रहे शहर के हर खबर से रुबरु , जुङे शहर और यहा के लोगो से , Subscribe करे Gorakhpur Regional News को , और पाये Gorakhpur Hindi News , Kushinagar News – , Deoria News & Maharajganj News के साथ ही Tech News , Movie News , International News , Educational News , Economical News , Job Postings अपने Smartphone पर । आप हमसे फेसबुक पर जुङ सकते है साथ ही ट्विटर पर फालो भी कर सकते है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *