• Home
  • देवरिया
  • देवरिया जिले में तैनात पुलिसकर्मी मिला कोरोना पॉजिटिव

देवरिया जिले में तैनात पुलिसकर्मी मिला कोरोना पॉजिटिव

देवरिय जिले में तैनात
You Can Rate this Post 5 Star post

देवरिया : देवरिया जिले में तैनात पुलिसकर्मी के साथ तीन अन्य लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है, शुक्रवार को आयी जांच रिपोर्ट मे रुद्रपुर कोतवाली में तैनात एक पुलिसकर्मी और सीएचसी रुद्रपुर की एक दाई भी कोरोना पाजिटिव मिली है । पुलिसकर्मी व दाई के संक्रमित मिलने से जिले में हड़कंप मच गया। इनके पाजिटिव मिलने के साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 141 हो गई है।

दोनों की संपर्क में रहे लोगों को चिन्हित कर उन्हें क्वारंटीन किया जा रहा है । पहला संक्रमित मिला सिपाही गाजीपुर जिले का रहने वाला है जो इस समय देवरिया जिले के रुद्रपुर कोतवाली मे तैनात है । दुसरी रुद्रपुर सीएचसी में प्राइवेट दाई का काम करने वाली एक महिला भी संक्रमित मिली है ।

तीसरी संक्रमित रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के गहिला दुधैला गांव की रहने वाली एक महिला तथा चौथा संक्रमित व्यक्ति मदनपुर का रहने वाला है। वह सऊदी अरब से एक जून को फ्लाइट से लखनऊ व वहां से बस पकड़ कर जिले मे आया था।

इस तरह जिले मे कोरोना के अबतक कुल 141 मामले सामने आये है जिनमे 85 लोग ठीक होकर घर जा चुके है वही 3 लोगो की मौत हो चुकी है और अभी 53 मरीज सक्रिय है।

Releated Posts

देवरिया के सतीश ने यूट्यूब के कमाई से खरीदी करोडों की कार, कीमत सुन उड़ जाएंगे आपके होश

Satish K Videos New Car: देवरिया के प्रसिद्ध यूट्यूबर सतीश कुशवाहा ने हाल ही में अपनी ड्रीम कार…

ByByPrabhat Singh Jan 29, 2024

हेतिमपुर नगर पंचायत में राम-जानकी मंदिर के मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा हेतु पंच-दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ

देवरिया जनपद के हेतिमपुर नगर पंचायत के अंतर्गत आने वाले वार्ड संख्या एक यानि डॉ. भीमराव अंबेडकर नगर…

ByByPrabhat Singh Jan 18, 2024

Deoria News : मूर्ति विसर्जन के दौरान BJP विधायक की गाड़ी पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

देवरिया: देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के परानपुर गांव के पास सोमवार की शाम सलेमपुर भाजपा…

ByByPrabhat Singh Nov 17, 2020

देवरिया सीडीओ की गाड़ी को ट्र्क ने मारा ठोकर, बाल-बाल बचे

देवरिया : देवरिया मे हो रहे चुनाव का जायजा लेने निकले देवरिया सीडीओ सीडीओ शिव शरप्पा जीएन मंगलवार…

ByByPrabhat Singh Nov 3, 2020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *